शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. नाइजीरिया में जेलों पर हमले के बाद करीब 2,000 कैदी भाग गए
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (08:32 IST)

नाइजीरिया में 2 जेलों पर भीड़ ने किया हमला, 2000 कैदी फरार

Nigeria | नाइजीरिया में जेलों पर हमले के बाद करीब 2,000 कैदी भाग गए
लागोस। नाइजीरिया में 2 जेलों पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब 2,000 कैदी फरार हो गए हैं। वहीं अधिकारियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ 2 हफ्ते से चल रहे प्रदर्शनों की वजह से उपजी अशांति को दबाने के लिए लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है।
दंगारोधी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लोगों की जिंदगी और संपत्ति को और नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए बल अब कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।
 
लागोस के राज्य के गवर्नर बाबाजीडे सानवो-ओल्यू ने ट्विटर पर कहा कि पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यह प्रदर्शन हमारे समाज की सलामती के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मंगा ने मंगलवार को बताया कि हथियारों से लैस भीड़ ने 2 जेलों पर हमला कर दिया। इसके बाद से 1993 कैदी गायब हैं। यह पता नहीं है कि हमले से पहले जेल में कुल कितने कैदी थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में दिल्ली में हाइड्रोजनयुक्त CNG से बसों को चलाने का परीक्षण शुरू