• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

रूस
FILE
रूसी मतदाताओं ने आज राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया जिसमें व्लादिमीर पुतिन के क्रेमलिन में अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा लौटने की संभावना है।

पुतिन गत वर्ष दिसम्बर में हुए संसदीय चुनाव में धांधली को लेकर जनता के आक्रोष का सामना कर रहे हैं जिसमें उनकी यूनाइटेड रशिया पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

इस मैराथन चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं ने देशभर में फैले करीब 90 हजार मतदान केंद्रों पर मतदान किया। चुनावी पर्यवेक्षकों और करीब एक लाख वेबकैमरे की मदद से इस पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी गई।

आज के मतदान से पूर्व केजीबी जासूस 59 वर्षीय पुतिन तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की आशा जता रहे हैं। उन्होंने इससे पहले प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया है और उनके नजदीकी सहयोगी दिमित्रि मेदवेदेव प्रधानमंत्री बन गए हैं।

पुतिन ने मास्को में अपनी पत्नी लुदमिला के साथ मतदान किया। उन्होंने रूसी समाचार पत्र इज्वेस्तिया से कहा मुझे इस चुनाव में अच्छा मतदान प्रतिशत होने की संभावना है क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। मुझे पक्का भरोसा है कि जनता जिम्मेदारी से कार्य करेगी।

माना जा रहा है कि पुतिन का मुख्य मुकाबला कम्युनिस्ट गेनेदी ज्यूगानोव से है जो कि चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं। यदि पुतिन को इस चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मत मिले तो उन्हें निर्णायक चुनाव का सामना करना पड़ेगा।

चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे अन्य उम्मीदवारों में व्लादिमीर झिरिंनोवस्की, निर्दलीय मिखाइल प्रोखोरोव एवं ऊपरी सदन के पूर्व अध्यक्ष सर्गेई मिरोनोव शामिल हैं। (भाषा)