• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , गुरुवार, 29 मार्च 2012 (19:59 IST)

अमेरिका ने नहीं बढ़ाया एच-1बी वीजा शुल्क

अमेरिका
WD
अमेरिका सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले साल पेशेवरों के लिए एच-1बी वीजा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (यूएससीआईएस) ने वित्त वर्ष 2013 के लिए एच-1बी वीजा के लिए विस्तृत आवेदन प्रक्रिया का ब्यौरा दिया था लेकिन लोगों द्वारा इसका मतलब एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि के तौर पर निकाला गया।

इसके बाद यूएससीआईएस के अलावा भारतीय आईटी उद्योगों के संगठन नास्कॉम ने भी स्पष्ट किया है कि वीजा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने कल घोषणा की थी कि एच-1बी वर्क वीजा के वित्त वर्ष 2013 के आवेदन 2 अप्रैल से स्वीकार किए जाएंगे। भारतीय आईटी पेशेवरों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है। संसद ने 2013 के लिए एच-1बी वीजा की सीमा 65,000 तय की है। पिछले साल भी सीमा इतनी ही थी।

इसके अलावा अमेरिकी मास्टर डिग्री या इससे उंची डिग्री पाने वाले लोगांे की ओर से किए गए पहले 20,000 एच-1बी वीजा आवेदन वित्त वर्ष की सीमा के दायरे में नहीं आएंगे। (भाषा)