suvichar

अंतरिम बजट में दिखा मोदी सरकार का आत्मविश्वास

स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए बजट में खास राहत : सीए रितेश जैन

Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (14:14 IST)
Interim Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश कर दिया है। चूंकि यह अंतरिम बजट है और अल्प समय के लिए ही है, इसलिए सरकार ने बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। डायरेक्ट और इन-डाइरेक्ट टैक्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे मोदी सरकार का बहुत ही परफेक्ट बजट बताया जा रहा है।
 
चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश जैन ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि अंतरिम बजट बहुत ही संतुलित है। इस बजट से सरकार का कॉन्फीडेंस साफ दिखाई दे रहा है। चुनाव को लेकर लोक लुभावन घोषणाएं की जा सकती थीं, लेकिन सरकार ने मतदाताओं को कोई प्रलोभन नहीं दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि यह भी अच्छी बात है कि सरकार ने डायरेक्ट टैक्स इन-डायरेक्ट टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। यह सरकार की साफ नीयत को भी दर्शाता है, क्योंकि जुलाई में फिर बजट आएगा। ऐसे सरकार चुनाव के बावजूद लोक-लुभावन घोषणाओं से बची। आउटस्टेंडिंग को लेकर भी सरकार ने अच्छा फैसला लिया है। इससे 1 करोड़ के लगभग लोगों को फायदा होगा। 

1 करोड़ लोगों को होगा फायदा : आउटस्टेंडिंग को लेकर भी सरकार ने अच्छा फैसला लिया है कि 10 हजार तक की जो आउटस्टेंडिंग डिमांड है, जो असेसमेंट ईयर 14-15 तक की है, वह माफ कर दी जाएगी। इसी प्रकार असेसमेंट ईयर 9-10 की 25 हजार तक की आयकर की डिमांड माफ कर दी जाएगी। इससे 1 करोड़ के लगभग लोगों को फायदा होगा। 
 
जैन कहते हैं कि स्टार्टअप को लेकर भी सरकार ने अच्छा फैसला लिया है। अब नए युवा जो स्टार्टअप शुरू करना चाहते थे उन्हें राहत मिलेगी। स्टार्टअप को लेकर तारीख 31 मार्च 24 को खत्म हो रही थी, सरकार ने उसे बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दिया है। यह फैसला निश्चित ही युवाओं के हक में है। 
 
जैन ने बताया कि सरकार का 40000 सामान्य रेल बोगियों को वंदे भारत बोगियों में कन्वर्ट करने से रेल यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा। सरकार ने गरीब, महिला, किसान और युवाओं पर खास फोकस किया है। 2047 तक विकसित भारत की दिशा में काम करने की बात कही गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए कुल मिलाकर बजट अच्छा है। 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

Top News 15 September: 2000 तक UPI पर नहीं लगेगा चार्ज, ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका; मनोज जरांगे की मुंबई यात्रा

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

अगला लेख