kundali milan
✕

International Coffee Day 2024 : सिवेट बिल्ली की पॉटी से तैयार होती है कोपी लुवाक कॉफी, एक कप कॉफी की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

कई बड़े सेलेब्स पीते हैं शौक से, जानिए किस प्रक्रिया से तैयार होती कोपी लुवाक

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (23:18 IST)
World Most Expensive Coffee

Kopi Luwak : पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों में कॉफी के लिए दीवानगी है । कॉफी के चाहने वाले अलग-अलग स्वाद ट्राई करते हैं। दुनिया में महंगी से महंगी कॉफी की डिमांड रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी कॉफी बिल्ली की पॉटी से तैयार की जाती है।

सुनने में शायद आपको ये बात अजीब लगे लेकिन ये सच है। इस कॉफी को कोपी लुवाक (Kopi luwak) कहा जाता है। ये कॉफी भारत समेत कई एशियाई देशों में भी तैयार की जाती है। यह एक विशेष प्रकार की कॉफी है जो सिवेट नामक एक जानवर के पाचन तंत्र से होकर गुजरने वाले कॉफी बीन्स से तैयार होती है। सिवेट बिल्लियों की एक प्रजाति होती हैं। आइए इस आलेख में जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें:

कैसे  तैयार होती है कोपी लुवाक : सिवेट बिल्ली कॉफी के पौधों के पके हुए फल खाती है। इनके पाचन तंत्र से गुजरने के दौरान कॉफी बीन्स में रासायनिक परिवर्तन होते हैं, जिससे उनके स्वाद में अलग मिठास और कम कड़वाहट आती है। सिवेट बिल्ली की पॉटी से कॉफी बीन्स को निकाला जाता है। बीन्स को साफ किया जाता है और फिर उन्हें सामान्य कॉफी की तरह संसाधित किया जाता है।
ALSO READ: Benefits of Ghee Coffee : जानिए क्या है घी कॉफी, इन फायदों को जान आप भी पीएंगे रोज
 
कोपी लुवाक के उत्पादक देश: कोपी लुवाक मुख्य रूप से इंडोनेशिया, फिलीपींस, और वियतनाम जैसे देशों में उत्पादित की जाती है। ये देश सिवेट बिल्लियों के प्राकृतिक आवास हैं। भारत में कर्नाटक राज्य के कुर्ग जिले में सिवेट कॉफी तैयार की जाती है। इसके अलावा एशियाई देशों में इंडोनेशिया में भी सिवेट कॉफी का उत्पादन होता है।

कई बार सिवेट बिल्लियों को इस प्रक्रिया के लिए पिंजरों में रखा जाता है, जिससे पशु अधिकारों से जुड़ी नैतिक चिंताएं उठाई जाती हैं। इसके लिए कई संगठन इस कॉफी के उत्पादन पर सवाल उठा चुके हैं।

कॉफी की कीमत: यह कॉफी दुनिया की सबसे महंगी कॉफी मानी जाती है, क्योंकि सिवेट बिल्लियों से स्वाभाविक रूप से बीन्स प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत जटिल होती है और इसमें बहुत समय भी लगता है । इस कॉफी को दुनियाभर में बड़े रईस पीते हैं। इस कॉफी का 1 कप अमेरिका में करीब 6 हजार रुपए तक में बिकता है। 1 किलो कॉफी की कीमत 25-30 हजार रुपए होती है।

स्वाद: कोपी लुवाक का स्वाद बाकी से अलग और तुल्नात्मक रूप से रिच  होता है। इस  कॉफी में कड़वाहट बहुत कम होती है। इसका स्वाद बहुत ही उम्दा और खुशबु लाजवाब होती है।

 
कई सेलिब्रिटी को है ये खासतौर से पसंद : कई सेलिब्रिटी इस विशेष कॉफी का आनंद लेते हैं, जैसे जैक निकोलसन, मॉर्गन फ्रीमैन, और केट ब्लैंचेट।

विशिष्टता का प्रतीक: कोपी लुवाक को अक्सर विशिष्टता और विलासिता का प्रतीक माना जाता है, और इसका उपयोग उच्च वर्ग और सेलिब्रिटी पार्टियों में किया जाता है।

कॉफी प्रेमियों के बीच लोकप्रिय: यह कॉफी दुनिया भर में कॉफी प्रेमियों और गोरमेट कॉफी शौकीनों के बीच लोकप्रिय है, खासकर उन्हें जो नई और अलग कॉफी का अनुभव लेना चाहते हैं।



लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख