Hanuman Chalisa

Weird pregnancy: उसके शरीर में हवा घुसी और वो प्रेग्नेंट हो गई, 15 मिनट बाद हो गई डि‍लीवरी!

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (15:45 IST)
एक इंडोनेशियाई महिला ने ऐसा अजीब दावा किया है जिसे जान कर हर कोई हैरान है, यह खबर सोशल मीडि‍या में वायरल हो रही है।

महिला ने दावा किया है कि वह हवा से गर्भवती  हो गई है। महिला ने एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि उसने किसी पुरुष से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं, अचानक लेटे-लेटे हवा से ही वह गर्भवती हो गई।

महिला के इस दावे से चिकित्‍सकों के साथ ही आम लोग भी हतप्रद हैं। अब इस दावे की जांच की जा रही है।
महिला के हैरान करने वाले दावे के मुताबिक दोपहर के समय प्रार्थना के बाद वह अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थी। अचानक उसे लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है। घटना के 15 मिनट बाद उसके पेट में दर्द होने लगा और उसका पेट बड़ा होने लगा। इसके बाद महिला नजदीक के अस्पताल पहुंची जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

महिला की विचित्र कहानी कुछ ही समय में वायरल हो गई। इसके बाद स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इस मामले में जानकारी करने महिला के पास पहुंचे। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला की शादी हो चुकी है। हालांकि अब अपने पति से अलग रह रही है। उसकी पहले से एक बच्ची है।

सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने कहा 'जांच के दौरान पाया गया है कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं। नॉर्मल डिलीवरी हुई है। बच्ची का वजन 2.9 किलोग्राम है' सुलेमान ने कहा कि यह एक 'गुप्त गर्भावस्था' का मामला लगता है, जिसमें महिला को प्रसव से पहले गर्भावस्था महसूस ही नहीं होती। स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला की पिछली शादी सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

अगला लेख