sawan somwar

इस देश में ‘कर्ज’ नहीं चुकाया तो आपकी ‘अंडरवियर’ कर देंगे नीलाम!

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (14:00 IST)
कर्ज लेकर नहीं चुकाने वालों के साथ बैंक या साहुकार वसूली के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। किसी तरह उनका पैसा उन्‍हें वापस मिल जाए बस यही मकसद होता है, लेकिन एक देश ऐसा है कि यहां अगर आपने सरकार से कर्ज लिया है और चुकाया नहीं तो सरेआम आपकी अंडरवियर भी नीलाम कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, और भी घर की ऐसी चीजें हैं जिनकी नीलामी के बारे में सुनकर हैरान रह जाएंगे आप।

दरअसल, यूक्रेन की सरकार ने कर्ज नहीं चुकाने वालों के लिए बड़े सॉलिड नियम बनाए हैं। क्‍योंकि कोविड-19 संक्रमण के कारण यहां की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है, इसलिए सरकार हर हाल में कर्ज की वसूली करना चाहती है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सेंट्रल सिटी में जस्टिस मिनिस्ट्री वेबसाइट पर अजीबो-गरीब नीलामी का एक इश्तेहार दिया गया है। इसमें एक अंडरवियर की नीलामी की सूचना दी गई है। यह अंडरवियर सरकार से लिया गया कर्ज न चुकाने वाले शख्स की है। इसे मात्र 19.4 Hryvnia यानी 50 रुपये मे नीलाम किया जा रहा है।

यूक्रेन में 2015 में एक प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत अभी तक 365 मिलियन यूरो की प्रॉपर्टी बेची जा चुकी है। इसमें उन लोगों का सामान बेचा जाता है, जो सरकार का कर्ज चुका पाने में असमर्थ होते हैं। कई बार डिफॉल्टर का सामान अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और स्कूलों तक में दान दे दिया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार देश के डिफॉल्टर्स की भेड़ें और गाय भी नीलाम कर रही है। कोरोना काल में यूक्रेन में कर्ज लेने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। ये लोग अपना कर्ज चुका पाने में फिलहाल असमर्थ हैं। साल 2020 में एक उम्रदराज महिला के 2 कुत्तों को नीलाम कर देने का इश्तेहार दिया गया था।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

रामलला से धोखा! चेन्नई की महिला ने 4 करोड़ का दिया था चेक, खाते में सिर्फ 3 रुपए

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

अगला लेख