Daily Horoscope
✕

कुत्‍ता बन गया ‘कलाकार’, ब्रश लेकर ऐसी पेंटिंग बनाई कि सब हो गए फि‍दा!

Updated: मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (21:16 IST)
आपने इंसानों को तो कई बार पेंटिंग बनाते हुए देखा होगा, लेकिन अगर कोई कुत्‍ता पेंटिंग बनकार पेंटर बन जाए तो जाहिर है आपको हैरानी होगी।

सोशल मीडि‍या में एक ऐसा ही वीडि‍यो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्‍ता अपनी कलाकारी दिखा रहा है। कुत्‍ते की इस क्‍यूट कलाकारी पर सब फि‍दा हो रहे हैं। उसके इस टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड कुत्ता मुंह में ब्रश दबाए कैनवस पर ब्रश से पेंटिंग कर रहा है।

कुत्ता इतने प्यार और आराम से पेंटिंग कर रहा है, कि उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो खुद किसी को पेंटिंग करना सिखा रहा है। एक-एक करके कई रंगों का इस्तेमाल करके कुत्ता कैनवस पर एक सुंदर से फूल की पेंटिंग बना डालता है।

लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं, क्योंकि किसी को भी ये देखकर विश्वास नहीं हो रहा है कि भला कोई कुत्ता इतनी अच्छी पेंटिंग कैसे कर सकता है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और कुत्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

लद्दाख में फिर गरमाई सियासत: सोनम वांगचुक का दावा—घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, मुझे किया गया 'हाउस अरेस्ट'

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

अगला लेख