biodatamaker

इजरायल की इस 'थेरेपी' के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (14:14 IST)
दुनिया में कई तरह की थेरेपी दी जाती है, लेकिन इजरायल में एक अनोखी ही थेरेपी के बारे में आजकल चर्चा है। दरअसल यहां सेक्‍स सरोगेट थेरेपी दी जाती है।

हालांकि दुनिया के कई देशों में सेक्‍स सरोगेट थेरेपी को लेकर विवाद है लेकिन इजरायल में सरकारी खर्चे पर यह इलाज किया जाता है।

दरअसल, इजरायल में बुरी तरह से घायल हुए सैनिकों की मदद के लिए सरकारी खर्च पर सेक्‍स सरोगेट्स को मुहैया कराया जाता है। ऐसे घायल सैनिकों को सेक्‍सुअल पुर्नवास की जरूरत होती है। ये सेक्‍स सरोगेट्स मरीज के सेक्‍सुअल पार्टनर के रूप में काम करते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के तेलअवीव शहर में रोनित अलोनी एक परामर्श केंद्र चलाती हैं। उनके केंद्र पर कुछ सरोगेट पार्टनर अलोनी के कुछ ग्राहकों को करीबी रिश्‍ता और अंत में सेक्‍स करना सीखाती हैं। अलोनी ने कहा, 'यह होटल की तरह से नहीं दिखता है, यह घर की तरह से है या एक अपार्टमेंट की तरह से है।'

इसमें एक बेड है और एक सीडी प्‍लेयर है। पास में नहाने के लिए कमरा है। दीवारों में उत्‍तेजक तस्‍वीरें बनी हुई हैं।
अलोनी कहती हैं कि सेक्‍स थेरेपी कई तरीके से एक कपल थेरेपी है और किसी के पास अगर पार्टनर नहीं है तो वह इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि यह सरोगेट महिला या पुरुष दोनों ही हो सकते हैं। ये पार्टनर की भूमिका निभाते हैं। आलोचक जहां इसे वेश्‍यावृत्ति कहते हैं लेकिन इजरायल में इसे सैनिकों को सरकारी खर्चे पर मुहैया कराया जाता है। यह उन्‍हीं सैनिकों को मुहैया कराया जाता है जिनकी लड़ाई के दौरान सेक्‍स करने की क्षमता घायल होने की वजह से प्रभावित हो जाती है।

अलोनी ने कहा, 'लोगों को यह महसूस करने की जरूरत है कि वे किसी और को खुश कर सकते हैं और वे किसी और से खुशी हासिल कर सकते हैं।' अलोनी ने यौन पुर्नवास में डॉक्‍टरेट की डिग्री हासिल की है। उन्‍होंने आलोचना पर कहा, 'लोग थेरेपी के लिए आ रहे हैं। वे आनंद के लिए नहीं आ रहे हैं। इसमें और वेश्‍यावृत्ति में कोई समानता नहीं है।' उन्‍होंने कहा कि इस पूरी थेरेपी के दौरान 85 फीसदी सत्रों में करीबी संबंध बनाने, छूने और एक-दूसरे को प्‍यार करना बताया जाता है।

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

इंदौर में बारिश में भी पानी का संकट, अब भी चल रहे 350 टैंकर, बोरवेल भी सूख रहे, गर्मियों में क्या होगा हाल?

हिमालय क्षेत्र में भविष्य में भी ग्लेशियर फ्लड आने का गंभीर खतरा

तमिलनाडु की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी TET पर शिक्षकों को राहत देने की उठी मांग

चांद या मंगल पर कैसा होगा इंसानों का आशियाना? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया खास 'BHEEM' प्रोजेक्ट का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख