suvichar

#AlbumCover नाम के ट्रेंड ने मचाई धूम, नेटि‍जन्‍स हुए दीवाने, शेयर कर रहे तस्‍वीर, क्‍या है वजह

Updated: मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (17:36 IST)
सोशल मीडिया ट्रेंडिंग का नया अड्डा है। यहां हर वक्‍त कुछ न कुछ वायरल और ट्रेंड होता रहता है। खास बात यह है कि इन ट्रेंड्स को नेटिजन्स बेहद सिरियसली लेते हैं।

ऐसे ही एक ट्रेंड ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आपने अक्सर मैगजीन के कवर पर सेलिब्रिटी की तस्वीर देखी होगी, जिसमें वह स्टाइलिश अंदाज में अपनी तस्वीर खिंचवाते हैं, जिसे कवर पेज पर छापा जाता है। अभी जो ट्रेंड चल रहा है उसमें भी आपको कुछ ऐसा ही करना है।

आपकी ऐसी तस्वीर शेयर करनी है, जो एल्बम कवर जैसी दिखती हो। इस तस्वीर को शेयर करते वक्त #AlbumCover लिखना ना भूलें। ऐसा करने से आप भी इस ट्रेंड में शामिल हो जाएंगे। हैशटैग में एब्लम कवर मेंशन किया गया है। खुद की तस्वीर को तैयार करके ट्विटर पर अपने कैप्शन और #AlbumCover के साथ शेयर करें। ध्‍यान रहे कि तस्वीर पोस्ट एक एल्बम कवर की तरह होनी चाहिए।

हालांकि अभी त‍क यह पता नहीं चल सका है कि इस ट्रेंड की शुरुआत किसने की, लेकिन अमेरिकी एक्टर मार्क हैमिल सहित कई लोगों ने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। हैमिल ने अपने तस्वीर के साथ एक कैप्शन दिया, जिसमें लिखा,

'आप की एक तस्वीर पोस्ट करें, जो एक एल्बम कवर की तरह दिखती हो'

हैमिल के ट्वीट ने इसमें शामिल होने के लिए कई और लोगों को भी प्रेरित किया। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर इस ट्रेंड में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

तो कहने का यह मतलब है कि ट्रेंड क्‍यों और किसने चलाया, यह किसी को पता नहीं है, लेकिन लोग उसमें अपना पूरा योगदान देते हैं। नेटि‍जन्‍स का यही काम है। इंटरनेट पर छाए रहना।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

अगला लेख