Daily Horoscope
✕

रेशम बाई बनीं देवास की ‘ड्राइवर दादी’,आखि‍र ऐसा क्‍या किया कि सीएम कर दिया ट्वीट और सोशल मीडि‍या में हो रही चर्चा

Updated: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (15:32 IST)
इस वक्‍त रेशम बाई सोशल मीडि‍या में एक ‘संसेशन’ हैं। उनकी उम्र है महज 90 साल। महज इसलिए क्‍योंकि वो जो काम कर रहीं हैं, वो लोग 18 साल की बालिग उम्र में करते हैं। शायद इसीलिए टीवी और सोशल मीडि‍या में उनकी चर्चा और तारीफ हो रही है। यहां तक मप्र के सीएम शि‍वराज सिंह चौहान ने भी उनके लिए ट्व‍ीट कर डाला।

दरअसल, मध्य प्रदेश के देवास की रेशम बाई तंवर 90 वर्ष की हैं और इस उम्र में वे कार चलना सीख रहीं हैं। उनके कार चलाने के वीडियो पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रेरणास्पद बताया है। जब से यह वीडियो वायरल हुआ है, तब से सिर्फ रेशमबाई की ही चर्चा है।

कौन हैं रेशम बाई?
रेशम बाई एक जिंदादिल महिला हैं, जानकारी के मुताबि‍क वे हमेशा एक्‍ट‍िव रहती हैं। रेशम बाई देवास के पास बिलावली गांव में रहती हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाली रेशम बाई के बेटे- बहू पोते सहित भरा पूरा परिवार है। जब घर मे सभी कार चलाते थे तो उन्‍हें देखकर रेशम बाई के मन में भी कार चलाने का ख्याल आया। फि‍र एक दिन उन्‍होंने अपने बेटे के सामने अपनी इच्‍छा जाहिर की। उन्‍होंने बेटे से कहा कि वे कार चलाना सीखना चाहती हैं।

बेटा ये सुनकर पहले तो पूरी तरह से हिचकिचाया और हैरत में पड गया, लेकिन मां ने गंभीरता से अपनी बात कही तो उनके जज़्बे के सामने बेटा भी हार गया। बस फि‍र क्‍या था, कार चलाना सीखने का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ ही दिन में रेशम बाई अच्छे से कार चलाना सीख गईं। उनके कार चलाने के वीडियो पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया और कहा कि दादी मां ने हम सबको प्रेरणा दी है। उम्र का कोई बंधन नहीं होता। उम्र चाहे कितनी भी हो जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए।

अब सोशल मीडि‍या में उन्‍हें ड्राइवर दादी के नाम से पुकारा जा रहा है। इस तरह देवास की ड्राइवर दादी के नाम से रेशम बाई की सोशल मीडि‍या में जमकर चर्चा हो रही है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख