sundarkand

तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Updated: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (15:12 IST)
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने पौंण, पपदेव, बजेटी, जीआईसी, चंडाक सड़क और रई क्षेत्र में 21 सितंबर से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य में पहली बार तेंदुए के आतंक के चलते शाम 6 बजे बाद इन क्षेत्रों में लोगों को घरों में कैद होना पड़ेगा। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नाइट कर्फ्यू का प्रचार प्रसार करने के लिए थाना कोतवाली, वन विभाग, आपदा प्रबंधन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

ALSO READ: पंजाब में मिला टिफिन बम, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान
 
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे पाटा गांव में बीते रविवार को तेंदुआ 8 वर्षीय मासूम मानसी को उठाकर ले गया था। सोमवार सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर वन विभाग को उसका शव मिला था। बुधवार को वन विभाग ने बच्ची को मारने वाले तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है। क्षेत्र में दूसरा पिंजरा भी लगाया गया है। घटना के बाद से लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश था। डीएफओ डॉ. विनय भार्गव ने बताया कि पाटा में मासूम बच्ची को मारने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित कर दिया गया है। जल्द ही शिकारी को बुलाया जाएगा। क्षेत्र में 8 वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। तेंदुए के आतंक को देखते हुए प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाया है। ऐसे में लोग घरों में ही रहें और समय से बाजार से अपने काम कर घर लौट जाएं।

ALSO READ: महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की CBI जांच की सिफारिश, शंकराचार्य ने भी किया समर्थन
 
उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को वन विभाग ने पाटा क्षेत्र में पिंजरा लगाया था जिसमें एक तेंदुआ कैद हुआ था। मगर तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा हटाने के बाद लोगों में डर का माहौल बना था। क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए दिखाई दे रहे थे। बजेटी वार्ड के सभासद बसंत कुमार ने मंगलवार को डीएम को पत्र देकर दूसरा पिंजरा लगाने की मांग की थी जिसके बाद वन रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। इधर बुधवार को बजेटी क्षेत्र में तेंदुए ने तड़के एक पालतू कुत्ते को मार डाला।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख