suvichar
✕

अगर एक घंटे में खा गए ये ‘जम्‍बो थाली’ तो इनाम में रॉयल एन्‍फील्‍ड की ‘बुलेट फ्री’

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (16:59 IST)
दुनिया में कई तरह के चैलेंज दिए जात हैं, खासतौर से खाने-पीने की चीजों को लेकर। लेकिन पुणे के एक रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों के लिए बेहद ही दिलचस्‍प चैलेंज शुरू किया है।

सोचिए अगर आपको टेस्टी खाना खाने के साथ ही एक बिल्कुल नई रॉयल एनफील्‍ड बुलेट भी ईनाम में मिले तो क्‍या आप यह चैलेंज लेंगे। जाहिर है आप हां बोलेंगे। लेकिन अगर खाने में आपको चार किलो की जम्‍बो थाली दी जाए तो आप क्‍या करेंगे।

पुणे में यह खास तरह की प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस होटल की तरफ से एक बड़ी नॉन वेज बुलेट थाली तैयार की गई है। जिसमें सभी व्‍यंजनों का कुल वजन 4 किलो है। इनाम जीतने के इच्‍छुक व्‍यक्ति को यह थाली 1 घंटे में खत्‍म करनी है। जो इस थाली के सभी व्‍यंजन 1 घंटे में खाकर खत्म कर लेगा, उसे 1.65 लाख रुपए की नई रॉयल इनफील्‍ड बुलेट ईनाम में दी जाएगी।

लोगों को ईनाम के बारे में बताने के लिए होटल ने उसके बरामदे में 5 नई रॉयल इनफील्‍ड भी खड़ी कर दी हैं। साथ ही मेन्‍यू कार्ड और पोस्टर में भी इसके बारे में बताया गया है। इस बुलेट थाली में लोगों को सभी नॉनवेज व्‍यंजन हैं। इसमें कुल 12 व्‍यंजन होंगे, जिनका वजन 4 किलो है। इसको 55 लोग मिलकर तैयार करते हैं। इसमें फ्राई सुराई, फ्राई फिश, चिकन तंदूरी, ड्राई मटन, सूखा मटन, चिकन मसाला और प्रॉन बिरयानी शामिल हैं।

होटल के मालिक अतुल ने मीडि‍या को बताया कि इस नॉन वेज बुलेट थाली की कीमत 2500 रुपये है। यह होटल 8 साल पहले खुला था। इससे पहले भी होटल कई आकर्षक ऑफर देता आया है। इससे पहले यहां एक रावण थाली भी लाई गई थी। जिसमें 8 किलो के व्‍यंजन थे। उसे 1 घंटे में खत्‍म करने वाले को 5 हजार रुपए नकद दिए जाते थे। बता दें कि अभी तक बुलेट थाली को एक ही कस्‍टमर ने खत्‍म किया है। वह सोलापुर के सोमनाथ पवार हैं। उन्‍हें ईनाम में एक बुलेट दी गई थी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

यूपी के 64 जिलों के साक्षरताकर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बकाया मानदेय के लिए आवंटित किए ₹397 करोड़

उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी, गोशाला में गायों के बीच CM योगी का दिखा अनोखा अंदाज, गुड़-रोटी खिलाकर की सेवा

अगला लेख