Daily Horoscope

अनसुलझा रहस्य : भारत का 'बरमूडा ट्राएंगल' जहां 74 साल में हुए हैं 25 से अधिक विमान हादसे

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (17:45 IST)
बरमूडा ट्राएंगल या उत्‍तर अटलांटि‍क महासागर एक ऐसी जगह जिसे 'डेविल्स ट्राएंगल' या 'शैतानी त्रिभुज' भी कहा जाता है, क्‍योंकि यहां सैकड़ों विमान हादसे का शि‍कार या गायब हो चुके हैं। इस रहस्‍य को ‘डि‍कोड’ करने के लिए आज भी वैज्ञानिकों की खोज जारी है, लेकिन ऐसी ही शैतानी त्रि‍भुज के नाम से जानी जाने वाली जगह अगर भारत में भी हो तो!

जी हां, भारत के उड़ीसा में भी एक बरमूडा ट्राएंगल है। इस राज्‍य के अमरदा में ऐसा ही एक ‘मिस्ट्री ज़ोन’ है, जिसके बारे में न तो ज्यादा चर्चा की जाती है और न ही इसकी जांच की गई, इस तथ्य के बावजूद कि यहां कई जिंदगियां खत्‍म हो चुकी हैं। आइए बताते हैं अब तक कब-कब और कैसे हादसे यहां हो चुके हैं।

पिछले 74 सालों में उड़ीसा के मयूरभंज जिले में कम से कम 16 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, इनमें से ज्‍यादातर लड़ाकू-ट्रेनर थे। यहां अब तक करीब 25 हादसे हो चुके हैं।

दिलचस्‍प बात यह है कि अब तक इन घटनाओं की कोई जांच नहीं की गई। हालांकि भारतीय वायु सेना के सूत्रों का कहना था कि सभी हादसों की जाचं की गई हैं। कुछ जाचें भारत की आजादी और कुछ आजादी के बाद की गई। जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए, वे वायुसेना से संबंधि‍त थे, हालांकि इन जांचों के निष्‍कर्ष सुरक्षा से जुडे हैं, इसलिए उन्‍हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में बांकुरा के पास पियरबोडा से लेकर झारखंड के चाकुलिया तक और उड़ीसा के अमरदा रोड एयरफ़ील्ड में दूसरे विश्व युद्ध के अंतिम सालों में हवाई क्षेत्र स्थापित किए थे। इसके बाद से यहां करीब 16 दुर्घटनाएं हुईं। सबसे पहले 4 मई 1944 को एक घटना दर्ज की गई थी, जब एक अमेरिकी लिबरेटर एक हार्वर्ड डी हैविलैंड विमान से टकरा गया था और अमरदा रोड हवाई क्षेत्र में आग की लपटों में धूआं-धूआं हो गया। इसमें चालक दल के चार लोग मारे गए थे।

7 मई 1944 की रात एक और लिबरेटर जो विशेष मिशन पर डिगरी से रवाना हुआ था, टेक-ऑफ के सिर्फ 20 मिनट बाद ही हादसा हो गया और 10 क्रू मेंबर्स मारे गए।

ठीक इसी तरह एक और डी हैविलैंड फाइटर 13 मई 1944 को अमरदा रोड स्टेशन से टेक-ऑफ करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, हालांकि चालक दल बच गया था।

28 अक्टूबर 1944 को एक लिबरेटर जो रात में रवाना हुआ था और सालबोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक दल के 8 लोग मारे गए थे। सबसे बड़ी दुर्घटना 26 जुलाई 1945 को हुई थी, जब दो ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स बी -24 लिबरेटर चार-इंजन बमवर्षक, EW225 और EW247- लड़ाकू विमान- कम ऊंचाई पर टकरा गए थे।

मयूरभंज के पूर्व कलेक्टर विवेक पटनायक ने तब बयान दिया था कि एक लड़ाकू विमान 1975 में अमरदा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन आपातकाल की घोषणा की वजह से इसकी सूचना नहीं दी गई थी।

हाल ही में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के महुलडंगरी गांव में 20 मार्च, 2018 को एक हॉक ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि इस दुर्घटना में पायलट को पैराशूट की मदद से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया गया था। लेकिन यह स्थान अमरदा से मात्र 100 किमी दूर है, जहां है सैकड़ों जिंदगियों को लील जाने वाला भारत का अनसुलझा रहस्य।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख