dharma sangrah
✕

हार्ट अटैक से मौत, फि‍र अचानक 45 मिनट बाद हो गई जिंदा, उसी दिन पैदा हुए नाती के साथ मनाया बर्थडे

Updated: सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (16:48 IST)
कैथी पैटन उस महिला का नाम है जिसे हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन चमत्‍कार यह था कि करीब 45 मिनट बाद वो दोबारा जी उठी। कैथी न सिर्फ मरने के बाद ज़िंदा हुईं, बल्कि उन्होंने अपने नाती के जन्म की खुशी भी मनाई।

अमेरिका के मैरीलैंड की कैथी पैटन के साथ जो हुआ, वो ऐसा ही चमत्कार था। कैथी मौत होने के 45 मिनट बाद ज़िंदा हो गईं और अब स्वस्थ हैं।

घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला का मरने के 45 मिनट बाद ज़िंदा हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऑनलाइन साइट Mirror के मुताबिक कैथी पैटन की बेटी प्रेगनेंट थी। लेबर पेन होने की सूचना मिलने के बाद वो बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची थीं, वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

कैथी पैटन उस वक्त गोल्फ खेल रही थीं, जब उनके पास बेटी को लेबर पेन होने के लिए फोन आया था। वो उसी वक्त वहां से रवाना हो गईं और अपनी बेटी को लेकर अस्पताल गईं। बेटी डिलीवरी के लिए भर्ती हो गई और खुद कैथी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने कैथी की पल्स देखी, जो बंद हो चुकी थी और उनके दिमाग तक ऑक्सीजन भी नहीं पहुंच रही थी। डॉक्टरों ने उनकी हालत देखने के बाद अंतिम प्रयास के तौर पर सीपीआर (CPR) देना शुरू कर दिया।

करीब 1 घंटे तक डॉक्टर्स कैथी को सीपीआर देते रहे। इसी दौरान करीब 45 मिनट बाद कैथी की सांसें फिर चलने लगीं, उनकी पल्स रेट लौट आई। डॉक्टर्स ने एक बार फिर उनकी जांच के बाद इस चमत्कार की पुष्टि कर दी कि कैथी दोबारा ज़िंदा हो चुकी हैं।

उनको दूसरा जीवन मिलने के बाद उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। कैथी इस घटना के बाद भगवान का शुक्रिया करते नहीं थक रही हैं। उनका कहना है कि सिर्फ अपनी नाती का चेहरा देखने के लिए भी उन्हें ये नया जीवन मिला है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख