Daily Horoscope
✕

कहीं सुना है ‘मुर्दों का मेकअप’ होता है यहां, महंगे प्रोडक्‍ट्स से ‘डेडबॉडी’ को सुंदर बना देती है यह महिला

Updated: शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (13:34 IST)
मेकअप जिंदा लोगों का काम है, यानि जो जिंदा है वो सुंदर दि‍खने के लिए मेकअप करते हैं, लेकिन अगर कोई डेडबॉडी यानि मर चुके लोगों का मेकअप करे तो इसे क्‍या कहेंगे।

एक महिला कुछ ऐसी ही अजीब नौकरी करती है। उसे फ्यूनरल डायरेक्टर कहा जाता है और हाल ही में उसने टिकटॉक पर वीडियो शेयर कर अपनी इस अजीब नौकरी के बारे में दुनिया को बताया है।

इस महिला का नाम एलीन होलिस है और इससे पहले इन्होंने लाशों के साथ रहने का अनुभव शेयर किया है। वायरल हो रही इस अजब-गजब खबर में जानते है क्‍या है पूरा मामला और कैसे किया जाता है लाशों का मेकअप।

यह बात तो सही है कि मुर्दे के अंतिम संस्कार से पहले उसे अच्छी तरह से साफ किया जाता है, नहलाया जाता है और नए कपडे पहनाए जाते हैं। भारत में सुहागिन स्त्रियों की मौत होने पर उनका पूरा मेकअप भी किया जाता है।
लेकिन एलीन होलिस नामक महिला एक फ्यूनरल डायरेक्टर है यानी वो लाशों के अंतिम संस्कार में अहम जिम्मेदारी निभाती हैं। इन्होंने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर लाशों का मेकअप रूटीन शेयर किया है।

एलीन का मानना है कि इंसान पूरी जिंदगी सुंदर दिखने की कोशिश में लगा रहता है। ऐसे में भला मौत के बाद वह सुंदर क्यों न लगे। इसलिए वे लाशों पर काफी महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर उन्हें सुंदर बनाने का काम करती है। इसके लिए उन्होंगे काफी महंगे और अच्छे ब्रांड के मेकअप प्रोडक्ट्स अपने पास रखने होते हैं।

लोगों ने दिया गजब रिएक्शन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एलीन के इस खुलासे के बाद से लोग काफी हैरान हैं। उनका वायरल वीडियो देखकर कई लोगों ने कहा है कि इतने बेशकीमती प्रोडक्ट्स तो वे खुद भी इस्तेमाल नहीं करते, जितने एलीन मुर्दों पर लगा देती हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख