kalsarpa dosh calculator
✕

आखि‍र चीन ने कैसे बना डाला नकली चांद, पहले बनाया था नकली सूरज!

Updated: शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (18:49 IST)
चीन अक्सर अपनी नई नई करतूतों की वजह से चर्चा में रहता है। पिछले तीन साल से वो वायरस की वजह से चर्चा में है। अपनी विस्‍तारवादी नीयत की वजह से वो हमेशा कुछ कुछ ऐसा करता है, जिससे दुनिया को नुकसान ही होता है।

कुछ समय पहले वहां से नकली सूरज बनाने की खबरें सामने आई थी। अब चर्चा है कि चीन ने नकली चांद भी बनाया है।

कई आर्टिफिशियल सूरज पर कई तरह की रिपोर्ट्स छपी, कई वीडियो बने और बताया गया है कि किस तरह से चीन ने नकली सूरज बना लिया है। सूरज के बाद अब चीन चांद की वजह से खबरों में हैं। खबरें आ रही हैं कि सूरज के बाद चीन ने आर्टिफिशयल चांद भी बना लिया है।

अगर आपने किस तरह से सूरज बनाया है, उसके बारे में जान लिया है तो आज हम आपको बताते हैं कि इस आर्टिफिशियल चांद में क्या खास है। इसके अलावा अगर सूरज के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको उसके बारे में भी बताते हैं, जिससे आप भी चीन के इन चांद और सूरज के बारे में समझ पाएंगे।

दरअसल, चीन ने पिछले साल में स्पेस और साइंस के क्षेत्र में काम किया है. अब चीन के आर्टिफिशियल चांद बनाने का मतलब है कि चीन ने आर्टिफिशियल मूल फैसिलिटी डवलप की है।

ऐसा वातावरण धरती पर तैयार किया है, जो कि चांद पर है। जिस तरह की गतिविधियां, वातावरण आदि चांद पर है, वो धरती पर ही डवलप कर ली है। इससे फायदा ये होगा कि जब भी चीन चांद पर जाकर कोई एक्सपेरिमेंट करेगा, उससे पहले ही वो धरती पर वो करके देख लेगा, क्योंकि धरती पर भी उन्हें चांद का वातावरण मिल रहा है। इससे वो फ्यूचर मिशन का एक टेस्ट धरती पर ही कर लेगा।

चीन ने जो ये एक्सपेरिमेंट किया है, दुनिया में पहली बार किया है। यह चीन में शियांग्सु के शुजाओ में बनाया गया है। इस फैसिलिटी में खास चीज यह बनाई गई है कि यहां जाते ही गुरुत्वाकर्षण पूरी तरह से खत्म हो जाता है। यानी चांद की तरह यहां भी कम गुरुत्वाकर्षण है। इससे चांद पर किया जाने वाला एक्सपेरिमेंट यहां आसानी से किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्थान करीब 2 मीटर के बीच डवलप किया है। 2 मीटर डायमीटर वाला एक क्षेत्र है, जिसमें चांद जैसा माहौल तैयार किया गया है। इसमें गुरुत्वाकर्षण के साथ ही वहां की तरह की मिट्टी, चट्टान, तापमान आदि बनाए गए हैं, जो एक तरह से दूसरा या मिनी चांद ही है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख