biodatamaker
✕

अपने माता-पिता की शादी के रिसेप्‍शन में शामिल हुआ ये बच्‍चा, जानिए क्‍यों?

Updated: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (16:30 IST)
सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ चलता ही रहता है। इन दिनों पाकिस्‍तान के एक दूल्हा-दुल्हन की चर्चा है। कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मामला पाकिस्तान के हाफिजाबाद का है। रिसेप्शन के आयोजन में शामिल जोड़े को देखकर हर कोई हैरान है। 26 साल के पेशे से वकील रयान रउफ शेख और उनकी पत्नी अनमोल का रिसेप्शन 23 मार्च को आयोजित हुआ। आमतौर रिसेप्शन सिर्फ दूल्‍हा दुल्‍हन ही होते हैं, लेकिन यहां यह दोनों अपनी गोद में दो महीने का एक बच्‍चा लेकर पहुंचे।

जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। हर कोई शादी को लेकर अपने-अपने अनुमान लगाने लगा। किसी ने कहा कि मामला समझ से बाहर है!

लोगों की जिज्ञासा और कौतूहल को देखते हुए बीबीसी ने जोड़े से संपर्क साधा। सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उनकी शादी का रिसेप्शन पिछले साल 14 मार्च को आयोजित होना था। लेकिन 14 मार्च की सुबह लॉकडाउन का एलान कर दिया गया, जिसके चलते उन्हें रिसेप्शन को टालना पड़ा। उन्हें उम्मीद थी कि इजाजत मिलने पर आयोजन कर लिया जाएगा, लेकिन किसी को क्या मालूम था आगे क्या होने वाला है। कोविड-19 की वजह से लागू पाबंदियों के कारण उनके लिए विदेश से पाकिस्तान आना संभव नहीं था।

परिजनों को दोबारा तारीख का फैसला करने में दिक्कत आ रही थी। उसके बाद रमजान और फिर ईद का त्योहार आ गया, लेकिन लॉकडाउन का सिलसिला जारी रहा। सरकार ने भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर रोक लगा दी थी। रियान कहते हैं, "सरकार ने सितंबर, अक्तूबर में पाबंदियों में ढील देना शुरू किया, उस वक्त तक मेरी पत्नी प्रेगनेन्ट हो चुकी थी। इसलिए हमें ऐसी स्थिति में रिसेप्शन के लिए लोगों को बुलाना मुनासिब नहीं लगा"


जनवरी 2021 में अनमोल ने बेटे को जन्म दिया। उसके बाद दंपति ने रिसेप्शन के बारे में सोचना शुरू किया। परिजनों ने भी दोबारा रिसेप्शन के फैसले पर रियान से सहमति जताई।

रियान बताते हैं कि पहली बार रिसेप्शन में 800 से ज्यादा लोगों को न्योता भेजा गया था, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण में वृद्धि के चलते मेहमानों की संख्या को घटाकर 200 तक करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेटे के साथ रिसेप्शन में शिरकत की तस्वीर वायरल होने का उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था। लेकिन एक रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट तस्वीर के मशहूर होने की जानकारी दी। अगली सुबह पता चला कि ये तस्वीर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आने लगे। किसी ने लिखा कि ये पहला बच्चा होगा जो अपने माता-पिता के रिसेप्शन में शिरकत कर रहा था।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख