here

Hanuman Chalisa

चूजे भी इंसानों की तरह कर सकते हैं गिनती

सोमवार, 2 फ़रवरी 2015 (15:25 IST)
न्यूयॉर्क। चूजों के अंदर भी इंसानों की तरह गिनती करने की क्षमता होती है ऐसा एक नए अध्ययन में सामने आया है।
 
वैज्ञानिकों ने पाया है कि चूजे बांए से दांए गिनती करते हुए बड़ी संख्या को दांए और छोटी संख्या को बांए रखते हैं। यह गिनती का वही प्रकार है जो मनुष्य संख्या रेखा में प्रयोग करते हैं।
 
शोधार्थियों ने बताया कि अधिकतर लोग गणित की कक्षा में संख्या रेखा का अध्ययन करते हैं और उस रेखा पर वे छोटी संख्याओं को बांए ओर और बड़ी संख्याओं को दांए ओर रखना सीखते हैं।
 
इटली की पडोवा विश्वविद्यालय की शोधार्थी रोसा रूगानी और उनके साथियों ने संख्याओं के इसी दिमागी प्रतिबिंब को समझने के लिए तीन दिन के चूजों के सामने एक स्क्रीन पैनल पर पांच बिंदुओं को चलाकर उन्हें यह समझाने का प्रयोग किया कि यह खाने की एक वस्तु है और बाद में उस पैनल को हटाकर चूजों के सामने दो स्क्रीन पैनल रख दिए।
 
बाद में विस्तृत अध्ययन में यह सामने आया कि चूजों में भी संख्याओं को पहचाने की प्रवृत्ति है। जब उनके सामने दो पैनलों पर आठ बिंदु रखे गए तो वे दांए ओर चले गए और उससे कम संख्या पर बांए ओर। इससे यह पता चला कि चूजे भी संख्याओं को समझने और उन्हें क्रम में रखने में सक्षम हैं। 
 
यह अध्ययन ‘लाइव साइंस’ में प्रकाशित हुआ है। (भाषा)

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

साहित्‍य, संगीत और अध्‍यात्‍म की नगरी देवास क्‍या बन रहा है आतंकियों की पनाहगाह?

Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत

चढ़ावा चोरी पर महंत नृत्य गोपालदास ने लिखा पत्र, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा