Hanuman Chalisa

इस बंदे को ‘सुंदरी और हसीना’ दोनों से ‘प्‍यार’ हो गया और दोनों से एक ही मंडप में रचा डाली ‘शादी’

नवीन रांगियाल
सोमवार, 11 जनवरी 2021 (13:43 IST)
कहते हैं जिस व्‍यक्‍ति की शादी उसी से हो जाए जिससे वो प्‍यार करता है तो जीवन स्‍वर्ग हो जाता है, लेकिन उनको क्‍या कहा जाए, जिसे एक साथ दो लड़कियों से प्‍यार हो जाए और फि‍र शादी भी।

यह मामला सोशल मीडि‍या में भी खूब चर्चा का विषय है।

शादी हर कोई करता है, जो करता है वो भी पछताता है और जो नहीं करता है वो भी। क्‍योंकि शादी को लड्डू भी कहा जाता है।

लेकिन कुछ शादियां अपने अनोखेपन के लिए याद रह जाती हैं। आइए जानते हैं एक ऐसी ही शादी के बारे में।
मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर का है। जहां के टिकरा लोहंगा गांव में एक लड़के ने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में शादी रचाई। हैरानी यह है कि दोनों लड़कियों को इस बात से कोई एतराज नहीं है।

यह मामला टिकरा लोहंगा गांव के चंदू मौर्य का है जिसे पिछले साल दो लड़कियों से एक साथ प्यार हो गया था और इसी कारण तीनों की 3 जनवरी को एक ही मंडप में शादी की गई।

दरअसल, कोरोना काल में चंदू को पहले सुंदरी कश्यप से प्यार हुआ और फिर कुछ दिनों बाद चंदू को पड़ोस में रहने वाली हसीना बघेल से भी उसे प्यार हो गया।

बता दें कि आदिवासी समुदाय में एक से अधिक पत्नी रखने की मान्यता और अनुमति है और इसलिए बस्तर और अन्य आदिवासी बाहुल्य जिलों में अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं।

हालांकि हैरानी की बात यह रही कि दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने शादी के फैसले को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पूरे गांव वालों की मौजूदगी में बकायदा बैंड-बाजे और आदिवासी रीति रिवाज के साथ तीनों का विवाह संपन्न कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर और वधुओं के परिजनों ने इस अनूठी शादी के लिए बाकायदा आमंत्रण कार्ड छपवाए थे और पूरे गांव को शादी में आने के लिए न्योता भी भेजा गया।

हालांकि इस मामले के बारे में जानकार कई लोग हैरान है कि दोनों लड़कियों को भी इस अनूठी शादी से कोई एतराज नही है।

फिलहाल तो चंदू मौर्य अपनी दोनों बीवियों (सुंदरी और हसीना) के साथ हंसी-खुशी रहने लगे हैं, लेकिन आगे-आगे देखते हैं होता है क्‍या।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख