suvichar
✕

क्‍या आप भी नहीं कर पाते हैं दाएं और बाएं में फर्क, क्‍या कहती है ये रिसर्च, समझ लीजिए, नहीं करना पड़ेगा लेफ्ट-राइट

Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (16:59 IST)
कई लोगों को पता नहीं होता है कि दायां और बायां क्‍या होता है। इससे बचने के लिए हम अंग्रेजी में लेफ्ट और राइट का इस्‍तेमाल करते हैं। कोई अचानक से हमसे पूछ ले कि यहां से दाएं की तरफ मुड़ जाए तो हम सोचने लगेंगे कि दायां किस तरफ है। एक रिसर्च में सामने आया कि करीब 15 प्रतिशत लोगों को नहीं पता होता है कि दाएं और बाएं में क्‍या फर्क है। कमाल की बात है कि कई डॉक्‍टरों को भी नहीं पता होता है कि दायां किसे कहते हैं और बायां किसे। हालांकि बुजुर्ग और वयस्‍कों के मुकाबले बच्चे दाएं और बाएं के बीच के फर्क को आसानी से पहचान कर सकते हैं।

दरअसल, यह है तो बहुत छोटी बात है, लेकिन इसका बहुत महत्‍व है। इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं का कहना है कि इसे ठीक नहीं किया गया तो आने वाले वक्त में यह बेहद खतरनाक हो सकता है।

जी हां, दरअसल, हाल ही में हुई रिसर्च में सामने आया है कि हर 6 में से एक व्यक्ति को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह SAGE जर्नल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। इस रिसर्च के वैन डेर हैम और उनके सहयोगियों ने साल 2020 में एक शोध किया था। इसमें कहा गया कि करीब 15 प्रतिशत लोग बाएं और दाएं में फर्क नहीं कर पाते हैं। इसमें अंतर करने या इसे पहचानने में उन्‍हें मुश्‍किल होती है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दाएं और बाएं के अंतर को समझाने के लिए अधिकांश प्रतिभागियों ने हाथ के सिंबल का उपयोग किया।

जहां तक इसके नुकसान की बात करें तो आपको जानकर हैरानी होती है कि ब्रिटेन के प्रख्यात न्यूरोसर्जन हैनरी मार्श ने अपनी किताब 'ए लाइफ इन ब्रेन सर्जरी'  लिखा था कि दाएं और बाएं में फर्क पता नहीं होने की वजह से उन्‍होंने एक मरीज के ब्रेन की गलत सर्जरी कर दी थी।

इतना ही नहीं, इस रिसर्च में कहा गया है कि दाएं और बाएं के बीच फर्क करने की समस्या से कई डॉक्टर और मेडिकल के छात्र भी मुश्‍किल महसूस करते हैं। रिसर्च में शामिल विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि अगर समय रहते इस फर्क नहीं समझा गया तो यह नुकसानदायक हो सकता है।

कैसे करें दाएं और बाएं हाथ में फर्क?
दाएं और बाएं के अंतर को समझने के लिए सबसे आसान तरीका है बी और डी। जी हां। आप अपने बाएं हाथ की पहली उंगली को अंगूठे से मिलाते हैं तो आपको अंग्रेजी अक्षर b जैसा आकार दिखाई देगा। इस b का मतलब बायां यानी Left है। ठीक इसी तरह अगर आप दाहिने हाथ की पहली उंगली को अंगूठे से मिलाते हैं अंग्रेजी अक्षर d की जैसी आकृति बन जाएगी। इस d का मतलब होता है- दायां यानी Right.

तो इस मैथड से आप दाएं और बाएं में अंतर कर सकते हैं। इसे जितना जल्‍दी समझ ले उतना अच्‍छा है।
edited by navin rangiyal

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

अगला लेख