Hanuman Chalisa
✕

Diaper Lover: इस आदमी को है डायपर पहनने की सनक, हफ्तों तक नहीं जाता टॉयलेट, खुद की शादी में भी पहना था डायपर

Updated: मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (17:09 IST)
अमेरिकी शख्स ने बताया कि उसे डायपर पहनना इतना पसंद  है कि वो कई कई हफ्तों तक डायपर पहनता है। यहां तक कि वो कई दिनों तक टॉयलेट भी नहीं जाता है।

इन दिनों एक अमेरिकी शख्स के खूब चर्चे हैं जिस पर डायपर पहनने की ऐसी सनक सवार है कि कोई बीमारी ना होते हुए भी वो बीच-बीच में डाइपर चढ़ा लेता है और कई हफ्तों तक डायपर नहीं उतारता। इन दिनों भी वो डायपर का इस्तेमाल कर रहा है। पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से वो हर दिन डायपर पहन रहा है। यही नहीं, डायपर पहनने की इस सनक के बीच वो एक महीने से टॉयलेट भी नहीं गया है।

अमेरिका के नेबारास्का के रहने वाले मैज को डायपर पहनना पसंद है। उन्हें बचपन से ही डायपर पहनना अच्छा लगता था और बड़े होते-होते ये पसंद जुनून में बदल गई। अब वो डायपर के इतने प्रेमी हैं कि लगातार कई-कई दिन डायपर पहने रहते हैं और मल-मूत्र भी डायपर में ही करते हैं।

इन दिनों वो डायपर पहन रहे हैं और उन्होंने करीब 5 हफ्ते से बाथरूम का इस्तेमाल नहीं किया है। वो पिछले 5 हफ्तों से, 24 घंटे, सातों दिन डायपर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मैज ने एक पॉडकास्ट में अपने इस जुनून के बारे में बताते हुए कहा कि उनके जैसे और भी लोग हैं जो एडल्ट डायपर पहनना पसंद करते हैं। उनके अनुसार उन लोगों को ‘एडल्ट बेबी डायपर लवर्स’ कहा जाता है। उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे तब से उन्हें डायपर पहनना पसंद है। कई बार तो वो अपने स्कूल के यूनिफॉर्म के नीचे चुपके से डायपर पहनकर चले जाया करते थे।

उन्होंने कहा कि कुछ-कुछ दिन ऐसे होते हैं जब उन्हें डाइपर पहनने की तलब होती है। तब वो लगातार कई-कई दिन डाइपर पहनकर गुजार देते हैं। उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि डायपर पहनने वालों को इससे अलग रोमांच और मजे का अनुभव होता है।

मैज ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि और भी ऐसे लोग हैं जिन्हें डायपर पहनना पसंद है तो वो उनके साथ मिलने-जुलने लगे और उसी ग्रुप में से मांजी नाम की एक लड़की से उन्होंने शादी भी की। उन्होंने बताया कि उन दोनों ने उनकी शादी में भी डाइपर पहना था मगर मेहमानों में से हर किसी को ये बात नहीं पता था।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख