Hanuman Chalisa

26 फरवरी: वीर सावरकर दिवस, जानें 15 रोचक बातें

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (09:20 IST)
Vinayak Damodar Savarkar
 
HIGHLIGHTS
 
• वीर सावरकर पुण्यतिथि पर जानें उनकी खास बातें।
• विनायक दामोदर सावरकर के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें। 
• आजादी के कार्य के लिए उन्होंने 'मित्र मेला' नाम से गुप्त सोसायटी भी बनाई थी।  
 
Veer Savarkar 2024: भारतीय महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता रहे विनायक दामोदर सावरकर का जन्म नासिक के भगूर गांव में 28 मई 1883 को हुआ था।

आइए उनके बलिदान दिवस पर जानते हैं उनके बारे में 15 खास बातें...
 
1. वीर सावरकर या विनायक दामोदर सावरकर का जन्म महाराष्‍ट्र के नासिक जिले के एक गांव में हुआ था। 
 
2. उनके पिता दामोदर पंत सावरकर, गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में जाने जाते थे। तथा वीर सावरकर के कम उम्र में ही उनकी माता राधाबाई का निधन हो गया था।
 
3. वे ऐसे पहले स्नातक, जिनकी स्नातक की उपाधि को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण अंग्रेज सरकार ने वापस ले लिया था। 
 
4. वीर सावरकर पहले ऐसे भारतीय विद्यार्थी थे, जिन्होंने इंग्लैंड के राजा के प्रति वफादारी की शपथ लेने से मना कर दिया था। 
 
5. वीर सावरकर पहले क्रांतिकारी थे जिन्होंने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का चिंतन किया। 
 
6. वीर सावरकर ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के बीच में धर्मचक्र लगाने का सर्वप्रथम सुझाव दिया था, जिसे राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने मान्य किया।
 
7. वे एक ऐसे प्रथम राजनीतिक बंदी थे, जिन्हें विदेशी/ फ्रांस भूमि पर बंदी बनाने के कारण हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला पहुंचा।
 
8. उन्होंने बंदी जीवन समाप्त होते ही अस्पृश्यता आदि कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया।
 
9. उनकी पुस्तक 'द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस-1857 एक सनसनीखेज पुस्तक रही है, जिसने ब्रिटिश राज्य की नींव को हिला दिया था। 
 
10. वीर सावरकर विश्व के ऐसे पहले लेखक थे, जिनकी कृति 1857 का प्रथम स्वतंत्रता समर को 2-2 देशों ने प्रकाशन से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया।
 
11. सर्वप्रथम विदेशी वस्त्रों की होली जलाने वाले वे पहले भारतीय राजनीतिज्ञ थे।  
 
12. सबसे पहले उन्होंने ही पूर्ण स्वतंत्रता को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का लक्ष्य घोषित किया था।
 
13. भारत के अद्वितीय क्रांतिकारी वीर सावरकर का निधन मुंबई में 26 फरवरी 1966 को हुआ था।
 
14. वे ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने जेल में रहने के दौरान कील और कोयले से कविताएं लिखीं, उन्हें याद भी किया तथा जेल से छूटने के बाद उन्हें पुन: लिखा।
 
15. वीर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी, इतिहासकार, समाज सुधारक, विचारक, चिंतक, क्रांतिकारी और साहित्यकार भी थे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: सिंधु नदी की 10 अनसुनी और रोचक बातें
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख