ramcharitmanas
✕

इंदौर में धार्मिक शोभायात्रा में धक्का लगने पर युवक की हत्या, 2 लोग हिरासत में

रणजीत हनुमान की शोभायात्रा में हुआ कांड

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (12:51 IST)
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हत्या
  • महू नाका क्षेत्र में मारा चाकू
  • 8 आरोपियों की पहचान
Indore Crime News: इंदौर में गुरुवार सुबह हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी वाली एक धार्मिक शोभायात्रा में धक्का लगने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों की पहचान करते हुए इनमें से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि रणजीत हनुमान मंदिर की धार्मिक शोभायात्रा के दौरान धक्का लगने पर हुए विवाद में आरोपियों ने महू नाका क्षेत्र में शुभम रघुवंशी (26) के गले में चाकू घोंप दिया। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

ALSO READ: महिला ने की पति और जेठ की हत्या, हाथ में पिस्‍टल लेकर पहुंची थाने
 
चिकित्सकों ने मृत घोषित किया : विश्वकर्मा ने बताया कि चाकू से घातक हमले के बाद खून से लथपथ रघुवंशी को उसके साथी एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हत्याकांड के 8 आरोपियों की पहचान की गई है जिनमें से 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि 6 अन्य आरोपियों की तलाश के साथ हत्याकांड की विस्तृत जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा भाजपा विधायकों से की मुलाकात, आखिर क्‍यों हुई मुलाकात?

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

नन्हे हाथों ने बोए शांति के बीज, हर मुस्कान ने काटी उम्मीद की फसल!

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

योगी सरकार के एजेंडे को मिल रही रफ्तार, बुंदेलखंड में आकार ले रहा बीडा का औद्योगिक भविष्य

अगला लेख