Hanuman Chalisa
✕

Indore Crime News: शौचालय विवाद में बड़े ने कर दी छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (10:43 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शौच जाने को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई। आरोपी भाई फरार चल रहा है। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में ऐसा ही विवाद हुआ जिसमें शौच जाने की बात को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी।
 
छोटा भाई शौच करने बैठा था, वहीं बड़े भाई को कहीं बाहर जाना था। घर में एक शौचालय होने के कारण बड़े भाई का छोटे से विवाद हो गया जिसके बाद दोनों भाइयों के परिवार भी आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
 
सदर बाजार थाना प्रभारी के अनुसार बुधवार देर शाम थाना क्षेत्र के जूना रिसाला में रहने वाले एक ही परिवार के दो भाई आपस में भिड़ गए। लड़ाई के बाद बड़े ने छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जूना रिसाला में रहने वाले मज्जू और पेंटर हमीद दोनों का आपस में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद बड़ा भाई फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख