Hanuman Chalisa
✕

Palash Smriti Controversy: स्‍मृति- पलाश विवाद के बीच क्‍यों है बिरवा की चर्चा, डेट के बाद टूटी थी दोनों की सगाई

Updated: गुरुवार, 27 नवंबर 2025 (13:44 IST)
इंदौर के पलाश मुछाल और क्रिकेट चैंपियन स्‍मृति मंधाना की शादी टलने के बाद अब कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस पूरे एपिसोड में अब बिरवा शाह नाम की युवती की भी चर्चा हो रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि पलाश स्मृति से पहले पलाश एक मेडिकल स्टूडेट को डेट करते थे, जिसका नाम बिरवा शाह है।

हालांकि बताया जा रहा है कि उस रिश्ते के बारे में स्मृति मंधाना को पहले से पता था। पलाश वर्ष 2017 में बिरवा शाह को डेट कर रहे थे। पलाश ने घुटनों पर बैठकर बिरवा को प्रपोज किया था। हालांकि बाद में यह रिश्‍ता चला नहीं और बीच में ही टूट गया।

कौन हैं बिरवा शाह : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पलाश के बारे में यह भी पता चला है कि स्मृति मंधाना से पहले पलाश एक मेडिकल स्टूडेट को डेट करते थे, हालांकि उस रिश्ते के बारे में स्मृति को पता था। पलाश वर्ष 2017 में बिरवा शाह को डेट कर रहे थे। पलाश ने घुटनों पर बैठकर बिरवा को प्रपोज किया था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्‍त के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों के परिवार के लोग भी शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद बाद आगे बढ़ी और मुबंई में पलाश और बिरवा की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन फिर अचानक दोनों में दूरिया बढ़ गई और सगाई टूट गई। फिलहाल बिरवा डॉक्टर है और विदेश में है और अब वह पलाश के संपर्क में नहीं है।

अस्‍पताल नहीं पहुंची स्‍मृति मंधाना : सांगली में होने वाली शादी टलने के बाद दुल्हे पलाश भी बीमार हो गए थे। पहले वे सांगली के अस्पताल में भर्ती हुए। फिर वे मुंबई के एसआरवी अस्पताल में भर्ती हुए। मानसिक तनाव की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई थी। तीन दिन बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई है। स्मृति और पलाश एक-दूसरे के काफी करीब रहे है। सगाई, मेंहदी और हल्दी के दौरान सोशल मीडिया पर छाई रील्स व वीडियो में दोनों के बीच की केमेस्ट्री नजर आई थी, लेकिन पलाश के बीमार होने के दौरान स्मृति उनसे मिलने अस्पताल नहीं पहुंची।

सोशल मीडिया से हटाई पोस्‍ट : बता दें कि फिल्म डायरेक्टर पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की 23 नवंबर को होने वाली शादी टल गई। इसकी वजह थी स्मृति के पिता का बीमार होना। अब उनकी तबीयत ठीक हो चुकी है, लेकिन शादी की नई डेट का खुलासा दोनों ही परिवारों ने नहीं दिया है। इसी बीच स्मृति मंधाना ने सगाई, हल्दी, महिला संगीत के फोटो सोशल मीडिया से हटा लिए हैं, इसके बाद कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अगला लेख