Hanuman Chalisa

क्‍या सुनियोजित थी राजा की हत्‍या? नारियल काटने वाले हथियार से मारा, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सोनम का नहीं कोई सुराग

Updated: बुधवार, 4 जून 2025 (13:12 IST)
मेघालय की राजधानी शिलांग के पर्यटन क्षेत्र में इंदौर के राजा रघुवंशी की दर्दनाक हत्‍या की गई थी। उसकी हत्‍या के लिए नारियल काटने वाले धारदार हथियार का इस्‍तेमाल किया गया था। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि वो हथियार बिल्‍कुल नया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हत्‍या पूरी तरह से प्‍लान थी।

दरअसल, राजा रघुवंशी की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। धारदार हथियार से हत्‍या कर लाश को गहरी खाई में फेंक दिया गया था। बता दें कि राजा का शव 11 दिन बाद सोमवार को मिला था। राजा अपनी पत्‍नी सोनम के साथ हनीमून पर गए थे। सोनम अब भी लापता है। वहीं,परिजन राजा का शव लेकर इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं। संभवत: बुधवार शाम तक को इंदौर पहुंच सकते हैं।

धारदार हथियार से निर्मम हत्‍या : राजा की हत्या में जिस धारदार हथियार (नारियल काटने के उपयोग में आने वाला चाकू) का उपयोग किया गया। वह नया है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। इतना ही नहीं, उसके लिए हथियार खरीदा गया था। हत्या के बाद राजा का शव खाई में फेंका गया है। पुलिस ने शव मिलने वाले स्थान के आसपास खोजबीन की। वहां राजा का मोबाइल भी मिल गया है, लेकिन दो अन्य मोबाइल सोमन के पास थे। वह अब तक नहीं मिले है।

कहां है राजा की पत्‍नी सोनम : बता दें कि राजा का शव 11 दिन बाद सोमवार को मिला था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई। लेकिन राजा की पत्नी सोनम का 12 वें दिन भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह फिर उसकी तलाश शिलांग पुलिस ने शुरू कर दी है। मंगलवार को पहले सोनम की खोज पार्किंग यार्ड वाले हिस्से में दो किलोमीटर के दायरे में की गई। खोज दल में 70 से ज्यादा सदस्य शामिल थे। इसके अलावा ड्रोन की मदद भी ली गई, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस अफसरों ने दूसरे स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली है।

हथियार जब्‍त, जांच जारी : शिलांग पुलिस ने राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया है। हत्या के पीछे कौन है। इसका पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या साजिश के तहत तो नहीं की गई है और किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है।

24 मई को इंदौर से गया था कपल : बता दें कि मेघालय के शिलांग स्थित सोहरा (चेरापूंजी) में 24 मई को इंदौर से आए नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी (27) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए मेघालय पुलिस ने खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया था। जिसमें ड्रोन, खोजी कुत्ते और विशेष ऑपरेशन दल की टीमें लगाई गईं। अब राजा का शव तो मिल गया लेकिन सोनम का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

अगला लेख