suvichar

इंदौर में मिले लाल रंग के 'दुर्लभ' सांप का सच (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (18:32 IST)
इंदौर। शहर के देवास नाका क्षेत्र में उस समय लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने यहां सिंगापुर टाउनशिप के पीछे नाले के पास लाल रंग के एक सांप को रेंगते हुए देखा। लोगों को अचरज इसलिए भी हुआ क्योंकि आमतौर पर इस रंग का सांप देखने में नहीं आता। 
 
इस 'दुर्लभ' सांप को देखने के बाद किसी व्यक्ति ने इंदौर के प्राणी संग्रहालय में फोन कर दिया। वहां से लोग आए और उस सांप को पकड़कर ले गए। यह दुर्लभ सांप लोगों में कौतूहल का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इस रंगीन सांप के चर्चे शुरू हो गए। इतना ही नहीं यह अफवाह भी शुरू हो गई कि इस तरह के सांप के दर्शन करने और छूने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
इस तरह आई हकीकत सामने : जब प्राणी संग्रहालय के लोगों ने इस सांप की जांच की तो पता चला है कि यह रसेल बाइपर प्रजाति का सांप है। दरअसल, किसी असामाजिक तत्व ने इस सांप पर लाल रंग डाल दिया था या फिर यह सांप किसी रंग के डिब्बे में गिर गया होगा।
 
इस बात को इससे भी बल मिलता है कि देवास नाका क्षेत्र में कई गोडाउन हैं, जहां आइल पेंट और अन्य तरह के रंग रखे जाते हैं। हालांकि जब इस सांप की हकीकत सामने आई तो लोगों को बचपन में पढ़ी 'रंगा सियार' की कहानी याद आ गई। 
 
क्या कहते हैं विशेषज्ञ : प्राणी संग्रहालय के डॉक्टर उत्तम यादव ने लाल रंग का सांप मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत हो सकती है, जिससे यह रसेल बाइपर लाल रंग का हो गया। उन्होंने इस बात को भी सिरे से नकार दिया कि इसके छूने अथवा देखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें अंधविश्वास से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। 
 
यादव ने कहा कि रसेल बाइपर की पहचान उसकी स्किन से आसानी से हो जाती है। अभी यह सांप सामान्य स्थिति में है। जब यह केंचुली छोड़ेगा तो अपने असली रूप में आ जाएगा।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

पैकेज्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI से पूछा- लेबल लगाने में इतनी हिचकिचाहट क्यों?

अहमदाबाद में जलभराव से परेशान नागरिकों के लिए राहत: अमित शाह के पत्र के बाद AMC एक्शन में, मास्टर प्लान तैयार

राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, 'गले मिलने' पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज

चमोली में टनल हादसे से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत; 3 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान ने धोखे से हड़पा था बलूचिस्तान, क्यों कभी पाक सेना के आगे नहीं झुके धुरंधर बलोच? जानिए बलोच संघर्ष की पूरी कहानी

अगला लेख