सम्बंधित जानकारी
- वोटिंग को लेकर दिग्गजों में दिखा उत्साह, कोहली-गंभीर ने किया मतदान (फोटो)
- दो और आतंकी ढेर, इस साल अभी तक 85 आतंकी ठोके
- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने किया मतदान, कहा- धर्मयुद्ध में होगी सत्य की जीत
- आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना, 13 लोगों की मौत
- सनी के लिए धर्मेंद्र ने गुरदासपुर के लोगों से मांगे वोट
उमर अब्दुल्ला के घर में घुसा जहरीला सांप, घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास पर एक सांप मिला। जहरीले सांप को देख सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने बताया कि सांप को स्थानीय भाषा में ‘गुनस’ कहा जाता है। यह सांप गुरुवार को अब्दुल्ला के आवास में मिला। तुरंत वन्यजीव संरक्षण संगठन ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ की टीम को बुलाया गया और घंटों मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया।
अधिकारियों ने बताया कि यह अत्यंत खतरनाक सांप है। सांप को बाद में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ दिया गया।
