ramcharitmanas

नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी का पुण्य स्मरण

Updated: सोमवार, 19 जनवरी 2026 (13:01 IST)
हिन्दी के अग्रणी समाचार-पत्र नईदुनिया के संस्थापक स्व. बाबू लाभचंद छजलानी की पुण्यतिथि पर सोमवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबूजी का निधन 19 जनवरी, 1981 को हुआ था।
 
बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित इंडिक मीडिया-डायस्पार्क परिसर (पुराना नईदुनिया परिसर) में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में श्री विनय छजलानी, श्रीमती सुनीता छजलानी, श्री किशोर भुरा‍ड़िया, छजलानी परिवार के सदस्य एवं इंडिक मीडिया-डायस्पार्क के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धेय बाबूजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 
उल्लेखनीय है कि सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंद छजलानी ने 1947 में दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी। इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है। इंडिक मीडिया एवं डायस्पार्क परिवार बाबूजी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
edited by : Nrapendra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख