Hanuman Chalisa

बुजुर्ग को पीटने वाला ट्रैफिक टीआई लाइन अटैच

Updated: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (00:11 IST)
इंदौर। वाहनों की तलाशी के दौरान यातायात पुलिस थाने के प्रभारी ने यहां एक वरिष्ठ नागरिक से सरेआम बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट की। इस वाकए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस की तीखी आलोचना के बीच यातायात थाना प्रभारी को मैदानी ड्यूटी से हटा दिया गया है।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने यातायात थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप ओझा को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बात की विस्तृत जांच की जा रही है कि यह घटना किन हालात में सामने आई।
शहर के राजेंद्र नगर इलाके में यातायात पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान सोमवार को एक बुजुर्ग ने अपनी गाड़ी की चाबी निकाले जाने का विरोध किया। बदसलूकी से आहत बुजुर्ग ने ओझा से पूछा कि यातायात पुलिस किस अधिकार के तहत कुछ गाड़ियों की चाबियां निकाल रही हैं, जबकि कुछ वाहन चालकों को बगैर तलाशी के ही जाने दिया जा रहा है।
 
बहस के दौरान आपा खोते हुए यातायात थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को अपशब्द कहे और उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे सड़क पर पुलिस के लगाए बैरिकेड से टकराकर नीचे गिर गए। इसके बाद भी पुलिस अफसर का कोप शांत नहीं हुआ और उसने बुजुर्ग को लगातार थप्पड़ मारे।
 
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस वाकए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो वायरल हो चुका है और इससे पुलिस को आम लोगों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख