biodatamaker

बुजुर्ग मां को किया प्रताड़ित, फर्जी दस्तावेज बनाकर प्रॉपर्टी हथियाने का भी आरोप

Updated: गुरुवार, 4 मई 2023 (11:10 IST)
Indore Crime News: द्वारकापुरी पुलिस (Dwarkapuri Police) इंदौर के अंतर्गत एक 80 वर्षीय मां ने अपने ही छोटे पुत्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। मामला सुदामानगर (Sudamanagar) का है। वृद्ध महिला सरला पति कृष्णकांत दुबे (Sarla husband Krishnakant Dubey) ने अपने ही छोटे बेटे धीरज दुबे व उसकी शासकीय शिक्षिका पत्नी बिंदु दुबे पर प्रताड़ित करने, धमकाने व अशोभनीय व्यवहार करने के गंभरर आरोप लगाए हैं।
 
वृद्धा ने पुलिस को बताया है कि मेरा अपना बेटा ही मेरी संपत्ति को हथियाने के लिए आए दिन मुझे जान से मारने की धमकी देता है व अपने आपको अधिमान्य पत्रकार बताता है। उसने मेरे ओरिजिनल कागजात जैसे आधार कार्ड और भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में कर लिए हैं और मांगने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। वह इन्हीं कागजों के दम पर किराएदारों को पूरा मकान व दुकानें अपनी बताकर किराया वसूल रहा है।
 
वृद्धा ने आगे बताया कि वह मुझे मेरे अपने ही घर से निकल जाने को कहता है। मैं कई बार जनसुनवाई व पुलिस विभाग के प्रशांत चौबे को भी शिकायत कर चुकी हूं। इस आरोप पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के चलते धीरज दुबे पर द्वारकापुरी थाने में केस दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।
 
इधर वृद्धा इस विषय में मुख्यमंत्री निवास पर अनशन करने का मन बना रही हैं। उसने कहा कि मैं पूर्व में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कर चुकी हूं, पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर न्याय की मांग कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख