Hanuman Chalisa
✕

एसआई को रील बनाकर लोगों को धमकाना पड़ा महंगा, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश

लोगों ने चुनाव आयोग से की भी शिकायत

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2024 (10:05 IST)
Indore News: इंदौर में एक महिला एसआई (female SI) के रील वाले वीडियो पर जमकर विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में एसआई (SI) कह रही हैं कि आप घर चले जाओ नहीं तो हम लट्ठमार होली खेलेंगे। इसे लेकर कई लोगों ने इसकी शिकायत चुनाव (EC) आयोग को भी की है। इस विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

ALSO READ: गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से वापस लाए भारत, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
यह कह रही है महिला एसआई : मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में होली पर एक महिला एसआई को रील बनाना भारी पड़ गया। रील बनाने के लिए महिला एसआई ने थाना मोबाइल से अनाउंसमेंट कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ALSO READ: इंदौर में साधु के वेश में बदमाशों ने पुलिसकर्मी की घड़ी और चेन झपटी
 
वीडियो में परमार ने समझाइश देते हुए कहा कि जनता से निवेदन है कि वे आचार संहिता का ध्यान रखें। अपने-अपने घर चले जाएं। 4 बजे तक होली खेलने का समय निर्धारित किया गया था। अपने घर पर रहें, वरना पुलिस द्वारा लट्ठ मार होली का आयोजन किया जाएगा। वायरल वीडियो वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंचा तो अधिकारियों ने कार्रवाई के आदेश दे दिए।
 
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का : यह मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां पदस्थ लेडी एसआई खुशबू परमार होली पर क्षेत्र में भ्रमण पर थीं। इस दौरान वे गाड़ी में से ही सेट के माध्यम से लोगों को समझाइश दे रही थीं। वह कह रही थीं कि होली खेलकर शाम 4 बजे तक घर चले जाएं, वर्ना इसके बाद पुलिस की तरफ से लठ्ठमार होली खेली जाएगी। हालांकि इस तरह का कोई आदेश या कार्रवाई करने का नियम नहीं था। यह सब रील बनाने के लिए किया जा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसके बाद डीसीपी ने एसआई पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख