sundarkand

इंदौर में आज स्‍कूलों में रहेगा अवकाश

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2024 (01:17 IST)
There will be a holiday in schools in Indore tomorrow : कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 24 अगस्त शनिवार यानी आज जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में (कक्षा 12वीं तक) अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से बारिश को देखते हुए सतर्कता का आह्वान किया है।
ALSO READ: स्मार्ट सिटी इंदौर के ट्रैफिक और सड़कों की बदहाली को बयां करती 12 तस्वीरें
खबरों के अनुसार, इंदौर में आज सुबह से ही कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलजमाव हो गया। जगह-जगह चैंबर चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। कई प्रमुख चौराहों पर जलजमाव और यातायात जाम हो गया।

भारी बारिश की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने निगम कंट्रोल रूम पहुँचकर निगम के फील्ड अमले तथा यातायात विभाग के अधिकारियों से शहर की वस्तुस्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं मौसम विभाग ने भी लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी लेनी चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

Raksha Bandhan 2026: बेटियों की मुस्कान से खिल उठा CM योगी का आवास, स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

UP News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी राहत, अब बिना स्मार्ट कार्ड के भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

अगला लेख