इंदौर में बड़ा हादसा, फॉर्म हाउस की छत गिरी, मलबे में दबे 6 मजदूर
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर चोरल क्षेत्र में बन रहे एक रिजॉर्ट के निर्माणाधीन कॉटेज की सीमेंट की छत गिर गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इंदौर का एक वकील चोरल में यह फार्म हाउस बनवा रहा था। फार्म हाउस बनाने के लिए सभी मजदूर इंदौर से ही वहां पर गए थे। कल दिनभर काम करने के बाद मजदूर रात में खाना खाकर निर्माणाधीन छत के नीचे ही सो गए। छत गिरने पर सभी मजदूर दब गए।
छत को लोहे के एंगल पर बनवाया जा रहा था। एंगल झुकने से छत गिर गई। लोहे के एंगल छत के सीमेंट कांक्रीट का भार नहीं सह सके, इस वजह से हादसा हुआ।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें