ramcharitmanas
✕

सफल सस्टेनेबल शादी पर एक अनोखी और रोचक कार्यशाला

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (12:18 IST)
sustainable marriage
शादी, विवाह और दाम्पत्य सुखी व सौभाग्यशाली हो यह काम कुंडली और सितारे बाद में करते हैं, सबसे पहले दो मन जुड़ते हैं और उनके सोचने और समझने की शैली शादीशुदा जीवन को सुंदर बनाती है।
 
शादी को सफल और सुखी कैसे बनाएं इस समझ को सुविकसित करने वाली इस रिलेशनशिप कार्यशाला का आयोजन जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर 27 नवंबर सोमवार को होने जा रहा है। इस कार्यशाला की मुख्य अवधारणा यह है कि 'ना हम शादी में कचरा करें ना ही शादी का कचरा करें'।
 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की डायरेक्टर डॉ जनक पलटा मगिलिगन 27 नवंबर, 2023  को अपने विवाह की 35वी सालगिरह को प्रति वर्ष इस एक अनोखी एक दिवसीय वर्कशॉप के जरिये मनाती हैं। इस साल भी वे शादी की सालगिरह सस्टेनेबल मैरिज यानी सुखी, सफल और स्थायी विवाह कैसे होना चाहिए जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और सामयिक विषय पर अपने अनुभव बांटकर मनाएंगी।
 
यह आयोजन दो भागों में होगा जिसमें पहले भाग का उद्देश्य यह है कि कैसे कम से कम संसाधनों में स्वच्छ, कम खर्चीला और सुंदर विवाह समारोह आयोजित किया जा सकता है। आज समाज की जरूरत है स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त विवाह का अयोजन किया जाए ताकि पैसों का दुरुपयोग भी न हो और शादी समारोह के बाद होने वाला प्रदूषित कचरा भी न हो। 
 
दूसरे भाग में कैसे विवाह के बाद जीवन सहज और सुंदर ख़ुशियों के साथ बिताया जा सके इस बारे में परामर्श दिया जाएगा और आकर्षक टिप्स के माध्यम से यह सिखाया जाएगा कि कैसे आपका विवाह एक अच्छा आदर्श और प्रेरक व प्रेमपूर्ण उदाहरण बने। जीवन का उद्देश्य ईश्वर के प्रेम के लिए प्राणियों में सद्भावना का संचार करना है, परिवार से दुनिया चलती है और परिवार विवाह से शुरू होता है। 
 
स्वर्गीय जिम्मी मगिलिगन से हुई उनकी सद्भावना भरी बहाई शादी सेवा पूर्ण जीवन को इसीलिए समर्पित रही क्योंकि उनके लिए विवाह नामक संस्था का दिव्य और पवित्र उद्देश स्पष्ट था। वे दोनों संकल्पित थे कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट और सस्टेनेबल मैरिज ऐसा जीवन जीने से होगी जिसमें पति-पत्नी दोनों मिलकर सृष्टि का विकास करेंगे और आने वाली पीढ़ी को विरासत में अच्छी और सच्ची दुनिया देंगे! 
 
यह नए विवाहित युगलों, शादी की इच्छा रखने वाले युवाओं, शादीशुदा कपल्स के लिए एक अद्भुत और अलग हटकर कार्यक्रम होगा। ऐसी वर्कशॉप्स हमारी संस्कृति संरक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर 12 बजे सनावदिया स्थित जनक पल्टा मगिलिगन के आवास गिरीदर्शन पर आयोजित होगा। 
ALSO READ: इंदौर में 6 साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत, जांच में सामने आई ये वजह

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

दिवाली से पहले इंदौर में खाद्य विभाग के छापों से हड़कंप, 25 स्‍थानों से घी, तेल और मावे के नमूने लिए

इंदौर के पानी की रखवाली करेंगे CCTV कैमरे, हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस, MIC की मंजूरी

मैनेजर की आय 65 लाख, संपत्ति 2.41 करोड़ से ज्यादा, इंदौर में लोकायुक्‍त का छापा

गुजरात में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती: जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 बच्चों के नियम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या चुनाव लड़ने की शर्त अब हो गई है बेमानी?

अगला लेख