सम्बंधित जानकारी
- अरमान कोहली के पिता निर्देशक राजकुमार कोहली का निधन, बाथरूम में आया हार्ट अटैक
- 'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, मार्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक
- साइरस पूनावाला को दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर
- दिल्ली मेट्रो में यात्री को हार्ट अटैक, CISF जवान ने बचाई जान
- भारत: हार्टअटैक और कोविड का क्या है कनेक्शन?
इंदौर में 6 साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत, जांच में सामने आई ये वजह
Indore News: शहर के कंचनबाग क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी राहुल जैन के 6 वर्षीय इकलौते बेटे विहान जैन की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मासूम की तबियत दो दिन से खराब थी। बताया जा रहा है कि उसका शरीर तप रहा था। जब पहले घर पर ही थर्मामीटर लगाकर चेक किया गया तो उसको बुखार नहीं था। हालांकि बदन बराबर तप रहा था। ऐसे में पहले इंदौर में डॉक्टर्स को दिखाया तो ट्रीटमेंट के बाद हालत में सुधार हुआ।
इसके बाद परिजनों का किसी कार्यक्रम के चलते दिल्ली जाना हुआ। वहां मासूम विहान की तबियत एक बार फिर खराब हो गई। कमजोरी की वजह से परिजन दिल्ली स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टर्स ने मासूम की स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में एडमिट कर लिया।
लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर्स ने बताया कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया था। डॉक्टर्स ने बताया कि मासूम की ब्लड जांच में मायोकार्डाइटिस नाम का वायरस पाया गया था। इस वायरस से दिल पर प्रभाव पड़ता है। इस वायरस से दिल की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है, जिससे खून को पंप करने की क्षमता प्रभावित होती है।
Edited by navin rangiyal
Edited by navin rangiyal
