sundarkand

सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रणेता जिम्मी मगिलिगन की 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा और संकल्प सप्ताह का सर्वधर्म प्रार्थना से समापन

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (15:14 IST)
'ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर' से सम्मानित और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित, जिम्मी मगिलिगन की 15वीं पुण्यतिथि को 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट सप्ताह' के रूप में मनाया गया। सात दिनों तक चले इस आयोजन का उद्देश्य पद्मश्री (श्रीमती) डॉ. जनक पलटा मगिलिगन के पति जिम्मी मगिलिगन के प्रकृति-प्रेम और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा। 
 
सप्ताह का शुभारंभ एक भव्य सोलर कुकिंग फूड फेस्टिवल के साथ हुआ, जिसमें लगभग 60-70 लोगों ने सोलर कुकिंग करके सामूहिक खाना बनाया और उसका आनंद लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने सौर ऊर्जा के उपयोग और सोलर कुकिंग की तकनीक को बारीकी से सीखा। इसके पश्चात एक्रोपोलिस कॉलेज, वैष्णव कॉलेज, वरुण रहेजा सोलर फ़ूड, लाइफ केयर हॉस्पिटल और देवी अहिल्या विश्वविद्यलय के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग सहित शहर के विभिन्न संस्थानों और स्थानों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिनमें जल संरक्षण, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण, जैविक खाने और सोलर कुकिंग जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
 
आयोजन के दौरान पद्मश्री (श्रीमती) डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने बताया कि उनके पति जिम्मी मगिलिगन का पूरा जीवन सस्टेनेबल डेवलपमेंट को समर्पित था। उन्होंने साझा किया कि वह भी पिछले 41 वर्षों से लोगों को नि:शुल्क सस्टेनेबल जीवन जीना सिखा रही हैं। पद्मश्री (श्रीमती) डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने इस जीवनशैली में 'जीरो वेस्ट', अपना भोजन स्वयं उगाने और अपनी आयु के बराबर पौधे लगाने जैसी आदतों पर विशेष जोर दिया, जिसे अब बच्चे भी उत्साहपूर्वक सीखकर अपना रहे हैं।
 
कई वर्षों से अकेले रहकर इस मिशन को आगे बढ़ा रहीं डॉ. पलटा के साथ इस कार्यक्रम में उनके माता-पिता के परिवार के सदस्य, फाउंडेशन के ट्रस्टी वीरेंद्र गोयल, अनुराधा दुबे और आभा पलटा तिवारी और उनके पति डॉ. अनुराग तिवारी भी उपस्थित रहे।
 
इस मुख्य कार्यक्रम का स्वरूप आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रहा। कार्यक्रम की शुरुआत तपन मुखर्जी दादा के शंखनाद और वीरेंद्र गोयल द्वारा ॐ के उच्चारण से हुई। इसके पश्चात सुभाष पलटा ने अतिथियों का स्वागत किया और पद्मश्री (श्रीमती) डॉ. जनक पलटा ने जिम्मी मगिलिगन की याद में विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम में पूनम पलटा और नीलम वर्मा ने बहाई प्रार्थनाएं कीं, जबकि वंदना बत्रा, अरुण वर्मा ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। अद्वय तिवारी और अनुराग तिवारी ने गायत्री मंत्र का पाठ किया |  
 
इस अवसर पर अनुराग शुक्ला और राजेंद्र ऊचानी ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया, वहीं परविंदर सिंह भाटिया और गुरबख्श ने गुरु ग्रंथ साहिब से गुरुवाणी का पाठ कर सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया।
 
साहित्यिक और संगीतमय प्रस्तुतियों की कड़ी में सुष्मिता भट्टाचार्य ने जिम्मी मगिलिगन से सोलर ऊर्जा की प्रेरणा लेकर एक कविता का पाठ किया। इसके साथ ही डॉ. ललिता शर्मा, हातिम अनंत, प्रिया शर्मा, फाजली परिवार, चंदा निखारे और डॉ. प्रकाश कौशल ने बहाई पवित्र लेखों का पाठ किया। 
 
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय संगीत गुरु और पंचम निषाद की संस्थापिका शोभा चौधरी और संतोष अग्निहोत्री के हारमोनियम की संगत उनकी पूरी मंडली द्वारा की गई राम स्तुति का संकीर्तन रहा। अंत में सभी आगंतुकों का आभार आभा पलटा तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने मिलकर सहभोज किया। उल्लेखनीय है कि गिरीदर्शन में पिछले 15 साल की तरह यह कार्यक्रम भी पूर्णत कचरामुक्त और प्रदूषण मुक्त रहा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया फीचर टीम
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से हाहाकार, 14 उड़ानें डायवर्ट; दिल्ली-गुरुग्राम में लंबा जाम

मध्यप्रदेश में सिस्टम के खिलाफ मुखर हो रहे जेन-जी से जेन-अल्फा तक, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

इंदौर में 'गोरिल्ला' बना ट्रैफिक हवलदार, नियम तोड़ने वालों को पढ़ाया सड़क पर चलने का पाठ

अगला लेख