dharma sangrah
✕

रात 11 बजे अचानक इस हॉस्‍टल के छात्र दर्द से तड़पने लगे, 20 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 8 की हालत खराब

Updated: बुधवार, 23 जुलाई 2025 (16:34 IST)
File photo
हॉस्‍टल के खराब खाने से 20 से ज्‍यादा छात्रों की तबीयत खराब हो गई। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 8 स्‍टूडेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला महू तहसील के महूगांव नगर परिषद के अनुसूचित जनजाति छात्रावास का है।

यहां 20 छात्र सोमवार रात पेट दर्द और बुखार से पीड़ित हो गए। सभी मंगलवार सुबह शासकीय अस्पताल मध्यभारत में पहुंचे। इस दौरान छात्रों को दो घंटे से अधिक समय तक उपचार नहीं किया गया। दर्द से कराह रहे छात्र अस्पताल के बाहर व अन्य जगह पर बैठे व लेटे हुए नजर आए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद एबीवीपी के हस्तक्षेप के बाद सभी का उपचार शुरू हुआ। चिकित्सकों ने 12 विद्यार्थियों को जांच कर दवा देकर लौटा दिया। 8 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर है।

स्‍टूडेंट ने बताया कि सोमवार शाम खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। रात करीब 11 बजे पेट दर्द के साथ तेज बुखार हुआ। सभी ने रात में दवा ले ली, जिससे उन्हें आराम मिल गया। मंगलवार सुबह फिर से छात्रों को बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद सभी को मध्य भारत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ओपीडी पर्ची लेने के बाद भी उपचार शुरू नहीं हुआ। कुछ विद्यार्थी अस्पताल के बाहर दो पहिया गाड़ियों पर लेटे हुए थे। कुछ फुटपाथ पर पेट दर्द से कराहते हुए लेटे थे।

घटना की जानकारी एबीवीपी को मिली तो उन्होंने अस्पताल प्रभारी डॉ. एचआर वर्मा को सूचना दी। इसके बाद सभी को अस्पताल में लेकर गए और उपचार शुरू हुआ। चिकित्सकों ने जांच कर 12 छात्रों को दवाई देकर लौटा दिया। 8 को अस्पताल में भर्ती किया गया।

कलेक्‍टर ने लिया संज्ञान : इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इस मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद एसडीएम राकेश परमार मध्य भारत अस्पताल पहुंचे और छात्रों से बात की। साथ ही उनके उपचार की व्यवस्थाएं देखीं। इस मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ. एचआर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को छात्रावास में रहने वाले 20 विद्यार्थी अस्पताल में आए थे। उन्हें पेट दर्द और बुखार सहित अन्य शिकायत थी।

क्‍यों हुआ ऐसा : अचानक 20 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने से छात्रावास में मिल रहे भोजन-पानी में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। विद्यार्थी गणे, आदर्श, आशीष, आयुष, नितिन, अनिल, रोहित और चंदन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख