biodatamaker
✕

इंदौर के होल्‍कर कॉलेज में प्रोफेसर को बंधक बनाने वाले 2 छात्र ABVP से निष्कासित, जांच हुई, सभी पर होगी कार्रवाई

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (18:25 IST)
इंदौर के होल्‍कर साइंस कॉलेज में 150 प्रोफेसर को बंधक बनाने वाले छात्रों पर ABVP ने कार्रवाई की है। इन दो छात्रों को ABVP ने निष्‍कासित कर दिया है। बता दें कि कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी ने जांच की थी, इस जांच में प्रोफेसर को बंधक बनाने की घटना सही पाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्र आलेख द्विवेदी, पीयूष कामविस्दार, सचिन राजपूत और सना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

अपर कलेक्‍टर की जांच में सामने आया कि छात्र नेताओं ने 23 फरवरी को कॉलेज परिसर में बिना अनुमति होली मिलन समारोह के पोस्टर लगाए थे, जिसे प्रिंसिपल डॉ अनामिका जैन के निर्देश पर हटा दिया गया था। इसी के विरोध में छात्रों ने यह प्रदर्शन किया। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि छात्रों ने जानबूझकर हॉल का दरवाजा बंद किया और बिजली काटी, जो अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है। घटना के बाद कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन ने घटना की शिकायत भंवरकुआं थाने में दर्ज कराई और कलेक्टर आशीष सिंह से भी मामले की जानकारी दी थी।

क्‍या था पूरा मामला : इंदौर के होल्‍कर साइंस कॉलेज में होली के पोस्टर हटाने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने यशवंत हॉल में बैठक कर रहे 150 से अधिक प्रोफेसरों को करीब आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। उन्होंने गेट पर लकड़ी फंसा दी और लाइट भी बंद कर दी, जिससे हॉल में मौजूद प्रोफेसर घबरा गए। इसके बाद छात्रों ने प्रिंसिपल के कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और जवाब मांगने लगे।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश : घटना के बाद एबीवीपी महानगर कार्यालय मंत्री लवीश जाधव ने बयान जारी कर हंगामे की निंदा की। उन्होंने कहा कि संगठन इस तरह की घटनाओं का समर्थन नहीं करता। एबीवीपी महानगर मंत्री रितेश पटेल ने बताया कि संगठन से जुड़े आलेख द्विवेदी और सचिन राजपूत प्रदर्शन में शामिल थे, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से एबीवीपी से निष्कासित कर दिया गया हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने अनुशासन समिति से दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख