sundarkand

Indore Crime News: स्ट्रीट डॉग की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (11:10 IST)
Indore Crime News: पीपुल्स फॉर एनिमल (People's for Animal) संस्था की अध्यक्ष प्रियांशु जैन (Priyanshu Jain) ने परदेशीपुरा थाने में एक श्वान को बेदर्दी से खत्म कर देने का एक मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में प्रियांशु ने बताया कि जीवन की फेल में रहने वाले ज्ञानी नामक व्यक्ति ने एक स्ट्रीट डॉग को पहले बेदर्दी से मारा और फिर उसे जान से खत्म कर दिया।
 
डॉग के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी प्रियांशु जैन को व्हॉट्सएप के माध्यम से मिली। थाना प्रभारी ने बताया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी धाराओं और पशु क्रूरता एक्ट के तहत कार्रवाई की है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 7 अगस्त की दोपहर थाना परदेशीपुरा में एक स्ट्रीट डॉग को जान से मार देने का मामला दर्ज हुआ है। प्रियांशु ने संस्था की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराते हुए एक आरोपी ज्ञानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
दर्ज मामले में परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने स्ट्रीट डॉग की मौत के संबंध में दर्ज मुकदमे को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मामलों में किस तरह से कार्रवाई होती है। यदि संबंधित शिकायत में अगर शव प्राप्त होता है तो उसका पोस्टमार्टम कराया जाता है और फरियादी के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

अगला लेख