sawan somwar

Independence Day: हताश और भाग रहे आतंकियों का निशाना अब स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा बल सतर्क

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (10:41 IST)
Independence Day: अगर खुफिया अधिकारियों पर विश्वास करें तो सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और अधिकांश कमांडरों के मारे जाने से हताश आतंकी गुट अपने बचे-खुचे कैडर का मनोबल बनाए रखने के लिए स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दौरान राज्य में दोनों राजधानी शहरों- श्रीनगर व जम्मू में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
 
सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मंसूबों को समय रहते नाकाम बनाते हुए कानून व्यवस्था का माहौल बनाए रखने के लिए विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने दोनों राजधानी शहरों में अपने मॉड्यूल सक्रिय कर दिए हैं।
 
इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन मौलाना आजाद स्टेडियम में होना है जिसके चलते वहां सुरक्षा को पुख्ता बनाने का काम शुरू हो गया है। स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है।
 
 
जम्मू पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर और उसके बाहरी क्षेत्रों को सुरक्षा के लिहाज से विभाजित कर वहां पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती आरंभ की गई है। विशेष रूप से मुख्य समारोह स्थल और इसके आसपास के क्षेत्रों की जांच चल रही है।

पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से आतंकियों द्वारा घुसपैठ की आशंका के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली हैं जिसके चलते बीएसएफ के साथ मिलकर आतंकियों के नापाक इरादे को विफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही हैं।
 
आतंकियों के मंसूबों को भांपते हुए वादी में अल्पसंख्यकों की बस्तियों की सुरक्षा की समीक्षा कर उसमें व्यापक सुधार लाने के अलावा विभिन्न धर्मस्थलों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हाईवे पर आतंकी हमले की आशंका का आकलन करते हुए उसे विभिन्न सेक्टरों में बांटते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ाई गई है।
 
जम्मू रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की सुरक्षा कड़ी व नाकों की संख्या बढ़ाई जाने लगी है। जम्मू में भी विभिन्न इलाकों में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ शहर में आने जाने के रास्तों पर भी नाकों की संख्या बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। आईबी और एलओसी पर भी चौकसी बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को भी किसी संदिग्ध को देखते ही निकटवर्ती सुरक्षा चौकी में सूचित करने के लिए कहा गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

क्या तिब्बत में आपदा के नुकसान को छिपा रहा है चीन?

Heavy Rain Alert: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड-यूपी में बिगड़े हालात

Top News 2 September: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO; ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ा तनाव

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

अगला लेख