biodatamaker

बच्चों को अच्छा नागरिक बनाना शिक्षकों की ही जिम्मेदारी

Updated: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (16:25 IST)
(दि‍ सिका मांटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का शुभारंभ)

इंदौर, दि सिका (SICA)मांटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का शुभारंभ शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की प्रेसिडेंट एवं श्री शारदा विद्या मंदिर की प्राचार्य अमित प्राण माताजी ने गुरुवार को सांघी कॉलोनी स्थित सिका प्री प्राइमरी स्कूल में किया।

कार्यक्रम में साउथ इंडियन कल्चरल एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पद्मिनी खजांची ने कहा कि सिका मांटेसरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में 12वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों को एक साल का डिप्लोमा करवाया जाएगा।

इससे उनमें मांटेसरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने का कौशल विकसित हो सकेगा और उन्हें रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि साउथ इंडियन कल्चरल एसोसिएशन का उद्देश्य समाज को वाजिब दाम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

इसी उद्देश्य से अब मांटेसरी शिक्षकों को तैयार किया जाएगा उन्होंने कहा कि साउथ इंडियन कल्चरल एसोसिएशन ने इंदौर में 1973 में  केजी-1, केजी-2 और पहली के बच्चों के लिए स्कूल से शुरुआत की थी। आज साउथ इंडियन कल्चरल एसोसिएशन के 2 प्राइमरी 3 सीबीएसई स्कूल और एक कॉलेज हैं।

कार्यक्रम में अमित प्राण माताजी ने कहा कि शिक्षा से ही चरित्र निर्माण होता है और आज के बच्चे ही कल के नागरिक बनते हैं। बच्चों को अच्छे नागरिक बनाना शिक्षकों की ही जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि संविधान में हम अपने अधिकारों की ही बात करते हैं जबकि हमें हमारे कर्तव्यों का ध्यान भी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का हृदय कोमल होता है। उन्हें शिक्षा देते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके हृदय को ठेस ना पहुंचे।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को तैयार करने से पहले खुद को तैयार करना चाहिए। कार्यक्रम में सिका 54 स्कूल की हेड मिस्ट्रेस एस कलावती ने साउथ इंडियन कल्चरल एसोसिएशन की यात्रा पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में मंच पर साउथ इंडियन कल्चरल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट एस शंकरन, सेक्रेटरी लक्ष्मी गोपालकृष्णन भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में सिका एजुकेशन ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विजयलक्ष्मी आयंगर, सिका कॉलेज के एडवाइजर पी बाबूजी, सिका के सभी स्कूलों और कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना स्मिता मुकाशी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सोनल खन्ना और पायल बत्रा ने किया। अतिथि परिचय अनुश्री ने दिया।                                                                             

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख