Bhai Dooj
✕

एचआईवी पीड़ितों के लिए साइबर सुरक्षा पर सत्र का आयोजन

Updated: शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (19:51 IST)
Cyber Security Session: इंदौर। पवित्र आत्मा सेविका संघ 'विश्वास' ने अपने छावनी स्थित परिसर मे एचआईवी (एड्स) पीड़ितों के लिए के लिए बाल-दिवस एवं दीपावली मिलन-समारोह के अवसर पर साइबर-सुरक्षा सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में महिलाएं, पुरुष, बच्चे व संस्था के सदस्यों सहित कुल 92 लोगों ने हिस्सा लिया। 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर साइबर सुरक्षा ट्रेनर प्रो. गौरव रावल व सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सारिका श्रीवास्तव थीं। सत्र की शुरुआत संस्था की निर्देशिका सिस्टर रोसिना ने अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया। उन्होंने पवित्र आत्मा सेविका संघ 'विश्वास' इंदौर द्वारा एचआईवी-एड्स पीड़ितो के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्योरा दिया।
 
प्रो. रावल ने सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करने और डीप-फ़ेक जैसे नए-नए साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उससे सतर्क रहने के बारे में आवश्यक टिप्स दिए। सारिका श्रीवास्तव जो कि मेहनतकश महिलाओं, बच्चों के संवैधानिक अधिकारों व जागरूकता कार्यकर्ता हैं, बाल अधिनियम और बाल दुर्व्यवहार पर भी बात की, जो की समाज के कमजोर क्षेत्रों में उत्पन्न हो रहे हैं।
 
प्रो. रावल ने साइबर अपराध की घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए स्थानीय पुलिस और क्राइम-ब्रांच से के साइबर-हेल्पलाइन नंबरों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों ने मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सत्र का संचालन सुश्री कल्पना अटवाड़े ने किया व आभार मार्टिन स्वामी ने माना।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

अगला लेख