Bhai Dooj
✕

डूज एंड डोंट्स ऑफ साइबर वर्ल्ड पर सत्र का आयोजन

Updated: मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (19:46 IST)
इंदौर। राष्ट्रीय स्तर के साइबर एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल ने कहा कि किसी भी ऑनलाइन ऐप को गूगल प्लेस्टोर से 5 में से कम से कम 4 स्टार रेटिंग होने पर ही डाउनलोड करें।
 
अपनी 224वीं कार्यशाला के दौरान बीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में राव ने कहा कि इस डिजिटल दुनिया में, जहां बच्चे तेजी से सोशल मीडिया और इंटरनेट से जुड़ रहे हैं, साइबर सुरक्षा, साइबर बुलिंग, साइबर हाइजीन की चिंताएं प्रासंगिक हैं। 
 
प्रो. रावल ने अपनी विशेष शैली मे बीएम समूह के छात्रों को साइबर दुनिया में नवीनतम अपराध के बारे में जागरूक किया है। उन्होंने सोशल मीडिया की सुरक्षा, गोपनीयता, इंटरनेट/मोबाइल का उपयोग करते समय सुरक्षा के बारे में भी बताया और छात्रों को साइबर दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रो. रावल ने इंटरनेट तक पहुंचने के कानूनी पहलुओं जैसे कानूनी उम्र, नैतिकता और सोशल मीडिया और गेमिंग का उपयोग करने के नियमों के बारे में बताया। दर्शकों को साइबर बुलिंग, हैकिंग, फिशिंग, क्लोनिंग, डेटा चोरी जैसी विभिन्न शब्दावली से परिचित कराया गया।
 
उन्होंने प्रतिभागियों को लॉगिन व पासवर्ड की सुरक्षा को करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक किया और इंटरनेट बैंकिंग और सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन के लिए कुछ टिप्स साझा करके सत्र का समापन किया।
 
उन्होंने साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए हेल्प लाइन नंबर और वेबसाइट भी साझा की और कहा कि महिलाएं और बच्चे गुमनाम रूप से www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट कर सकते हैं। 
 
संस्थान के अध्यक्ष, एसएन शर्मा व निदेशकगण डॉ. आशीष जोशी, डॉ. विमुक्ता शर्मा,  डॉ. विजयलक्ष्मी अयंगर ने मुख्य वक्ता प्रो. गौरव रावल का स्वागत किया। 300 से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मयूर सिंगी ने किया। सुश्री सिबघा सादिकी (एम.टेक छात्रा) द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख