dharma sangrah
✕

घायल बच्चों को रक्तदान करने में इंदौर ने पेश की मिसाल

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (09:56 IST)
इंदौर। बायपास पर बिचौली हप्सी के समीप दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस और ट्रक के बीच भयानक टक्कर के बाद जब घायल बच्चों को बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया, तब वहां रक्तदान करने वालों का तांता लग गया। रक्तदान देने वालों में बड़ी संख्या में फार्मास्यूटिकल कंपनियों के युवा प्रतिनिधि भी शामिल थे।
 
विजय नगर स्थित स्पेशलिटी ड्रग हाउस के प्रमुख राहुल थम्मन ने रक्तदान के वक्त बॉम्बे हॉस्पिटल का नजारा अपनी आंखों से देखा। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें व्हाट्‍सएप पर इस दर्दनाक दुर्घटना की खबर मिली, वैसे ही उन्होंने इसे अपने ग्रुप में शेयर किया, ताकि जो फार्मास्यूटिकल कंपनियों के प्रतिनिधि अस्पताल में थे वे अलर्ट हो जाएं।
 
राहुल खुद भी अस्पताल पहुंचे और वहां पर देखा कि करीब 25 फार्मा साथी वहां मौजूद हैं और उनमें से कई लोगों ने रक्तदान किया ताकि घायलों को सही समय पर खून मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि शहर में हुए इस दर्दनाक हादसे को बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम और स्टाफ ने बहुत संवेदनशीलता से हैंडल किया।
यही नहीं, अस्पताल में भर्ती मरीज की देखभाल कर रहे लोग भी आगे आकर रक्तदान करने की पेशकश करने लगे। इसे इंदौर की संस्कृति का परिचायक ही कहा जाएगा कि जब कोई संकट आता है तो पूरा शहर एक हो जाता है। यही नजारा बच्चों के बारे में देखने को मिला। जिसको भी जैसा मौका मिला, वह आगे आकर मदद की पेशकश करने लगा। 
 
बॉम्बे हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती बच्चों की देखरेख में अभी भी डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। अस्पताल के पास खुद का भी एक बड़ा ब्लड बैंक है और इंदौरियों के रक्तदान के बाद यहां पर विशेष ग्रुप के खून की आवश्यकता की पूर्ति हो चुकी है।
 
राहुल के अनुसार, शाम के वक्त बॉम्बे हॉस्पिटल का नजारा बहुत मार्मिक था, क्योंकि बच्चों के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। उनकी मदद के लिए वहां पर सैकड़ों लोग मौजूद थे और हरेक के मन में यही था कि वह किसी तरह अपना खून देकर बच्चों को बचा सके। (वेबदुनिया न्यूज)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख