suvichar

अपहरण के बाद 9 साल की बच्ची का दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर

Updated: रविवार, 13 नवंबर 2022 (14:37 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में निर्माण स्थल से एक व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उससे बलात्कार किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
इंदौर के पुलिस उपायुक्त अमित तोलानी ने घटना शुक्रवार और शनिवार की रात राजेंद्र नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की साइट पर हुई जहां बच्ची के पिता चौकीदार के रूप में काम करते हैं।
 
तोलानी ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी ने बच्ची का अपहरण उस वक्त किया, जब वह अपने माता-पिता के साथ घटनास्थल पर मौजूद एक झोपड़ी में सो रही थी। आरोपी बच्ची को निर्माणाधीन साइट के दूसरी तरफ ले गया और उससे वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका खून बह रहा था।
 
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता उसे बचाने के लिए आए। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई। आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है।
 
आरोपी के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)
 

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख