सम्बंधित जानकारी
- शराबी लोग ही करते हैं दुष्कर्म, शराब के कारण अपराध में मध्यप्रदेश टॉप पर : उमा भारती
- शराब बंदी को लेकर उमा भारती ने साधा निशाना, शिवराज सरकार से की यह अपील...
- MP: स्कूल में शराब व मांसाहारी भोजन की पार्टी करने वाला शिक्षक निलंबित
- रायबरेली का दारूबाज बंदर, लोगों से छीन लेता बीयर केन, और फिर गटागट...
- मंत्री ने DM से पूछा- क्या आप शराब पीते हैं
Indore Crime News: शराबी पति ने पत्नी को खौलते तेल से जला दिया, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। इंदौर में एक खौफनाक मामला सामने आया है। इसमें जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने पत्नी को खौलते तेल से जला दिया। पति पर पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। आरोपित पति को शक था कि उसकी पत्नी शराब की लत छुड़वाना चाहती है इसलिए वह खाने में दवा मिलाकर खिलाती है। महिला का चेहरा झुलस गया है।
टीआई योगेशसिंह तोमर के मुताबिक घटना सफायर स्क्वेयर (टॉवर चौराहा) की है। आरोपित सुदामा अहिरवार शराब का आदी है। सोमवार को वह शराब पीकर आया और पत्नी रजनी से विवाद करने लगा। उसने कहा कि तूने शराब छुड़वाने की कोशिश की है। खाने में दवा मिला दी जिससे उल्टियां हो रही हैं।
उस वक्त रजनी पकोड़े तल रही थी। आरोपित ने रजनी के बाल पकड़कर चेहरा खौलते तेल में डुबो दिया। बुधवार को रजनी ने पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने सुदामा गिरफ्तार कर लिया।
Edited by: Ravindra Gupta
