गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Agriculture Minister asked DM do you drink alcohol
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (07:28 IST)

मंत्री ने DM से पूछा- क्या आप शराब पीते हैं

मंत्री ने DM से पूछा- क्या आप शराब पीते हैं - Agriculture Minister asked DM do you drink alcohol
बीड। महाराष्‍ट्र के बीड में लोग उस समय हैरान रह गए जब डीएम द्वारा चाय पीने से इनकार करने पर मंत्री ने उनसे पूछा कि क्या आप शराब पीते हैं? अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मंत्री बीड गए थे।
 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को बीड के जिला अधिकारी राधाबिनोद शर्मा से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि 'क्या वह शराब पीते हैं'।
 
सत्तार ने यह कथित टिप्पणी अक्टूबर में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे के दौरान की थी।
 
सत्तार का यह वीडियो प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत ने ट्वीट किया है। सावंत ने कहा कि सत्तार जिलाधिकारी से शराब पीने के बारे में बोल रहे हैं। इससे समझ में आता है कि कृषि मंत्री अतिवृष्टि को लेकर कितने गंभीर है?
गुरुवार को सामने आए वीडियो में मंत्री जिलाधिकारी शर्मा, जिला के अन्य अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के साथ एक हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। वहां सभी को चाय परोसने के दौरान, शर्मा चाय पीने से मना कर देते हैं। तभी, सत्तार को कथित तौर पर जिलाधिकारी से पूछते हुए सुना जा सकता है, 'क्या आप शराब पीते हैं?'
Edited by : Nrapendra Gutpa
ये भी पढ़ें
छठ पूजा से पहले यमुना में खतरनाक रसायन के छिड़काव पर बवाल, आप का भाजपा को जवाब