Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Indore में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, सौतेले पिता को 20 साल की कैद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 जून 2024 (22:25 IST)
Rape case of minor in Indore : इंदौर में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के जुर्म में जिला अदालत ने उसके सौतेले पिता को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 59000 रुपए का जुर्माना भी लगाया और आदेश दिया कि पीड़ित लड़की को सरकारी खजाने से एक लाख रुपए का मुआवजा अदा किया जाए।
ALSO READ: मेरठ में मां-बेटी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी युवक गिरफ्तार
अभियोजन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विशेष न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा ने नाबालिग लड़की के 26 वर्षीय सौतेले पिता को भारतीय दंड विधान, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत शनिवार (एक जून) को दोषी करार दिया।
 
59000 रुपए का जुर्माना : अदालत ने मुजरिम को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उस पर 59000 रुपए का जुर्माना भी लगाया और आदेश दिया कि पीड़ित लड़की को सरकारी खजाने से एक लाख रुपए का मुआवजा अदा किया जाए। विशेष न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का जघन्य कृत्य करने वाले उसके सौतेले पिता की सजा को लेकर अगर उदारतापूर्वक विचार किया गया, तो समाज पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और रिश्तों से लोगों का भरोसा ही उठ जाएगा।
 
धर्म बदलने का दबाव : अभियोजन अधिकारी ने बताया कि आजाद नगर क्षेत्र में 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी को छह दिसंबर 2022 को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अधिकारी के मुताबिक सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता पर जुर्म साबित करने के लिए विशेष लोक अभियोजक सुशीला राठौर की ओर से अदालत में सात गवाह पेश किए गए थे।
 
पीड़ित लड़की को धमकाया : अधिकारी ने बताया कि मुजरिम के बाद एक नाबालिग लड़के ने भी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और दोनों ने लड़की को धमकाया था कि अगर उसने किसी को आपबीती सुनाई, तो वे उसे जान से मार डालेंगे। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़के के खिलाफ कथित दुष्कर्म का मामला बाल न्यायालय में विचाराधीन है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख